लाइव न्यूज़ :

त्रिपुराः बाइक पर बैठी थी पत्नी?, पीछे से पति पर डाला तेजाब

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2025 12:22 IST

पश्चिम त्रिपुरा जिले में एक महिला ने मोटरसाइकिल चला रहे अपने पति पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देजीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को बाइक से चांदपुर की ओर जा रहे थे।

अगरतालाः पश्चिम त्रिपुरा ज़िले में पत्नी ने मोटरसाइकिल पर बैठे अपने पति पर तेज़ाब फेंक दिया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हालत खराब है। पति की पहचान शिबाजी देबबर्मा के रूप में हुई है। पेशे से किसान है और उसे चेहरे और गर्दन पर जलने के निशान के साथ जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी हालत स्थिर है।

सिधाई थाने की प्रभारी अधिकारी (ओसी) हिमाद्री सरकार ने बताया, "शिबाजी देबबर्मा अपनी पत्नी सुमित्रा देबबर्मा के साथ बुधवार को बाइक से चांदपुर की ओर जा रहे थे। अचानक सुमित्रा ने अपने पति पर तेज़ाब डाल दिया। तेज़ दर्द के कारण उन्होंने बाइक रोक दी और नीचे उतर गए।" पुलिस ने कहा कि इस घटना में पेशे से किसान शिबाजी देबबर्मा का चेहरा और गर्दन झुलस गया, जिसके बाद उन्हें गोविंद बल्लप पंत (जीबीपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

सिधाई के थाना प्रभारी अधिकारी (ओसी) हिमाद्री सरकार ने बताया, "शिवाजी देबबर्मा अपनी पत्नी सुमित्रा देबबर्मा के साथ बुधवार को बाइक से चांदपुर की ओर जा रहे थे। अचानक सुमित्रा ने अपने पति पर तेजाब डाल दिया। तेज दर्द के कारण उन्होंने बाइक रोक दी और नीचे उतर गए।" उन्होंने कहा, "जो कुछ हुआ था उससे अनजान, शिवाजी मदद के लिए चिल्लाने लगे।

उनकी पत्नी ने फिर से उन पर और तेजाब डालने की कोशिश की, लेकिन गांव वालों के वहां पहुंचने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी। व्यक्ति को तुरंत जीबीपी अस्पताल ले जाया गया।" प्रभारी अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला घरेलू हिंसा की शिकार थी और शायद इसी वजह से उसने पति पर तेजाब फेंका।

उन्होंने कहा, "पीड़ित की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, क्योंकि उसका इलाज किया जा रहा है। हम घटना पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। हमने तलाशी ली और ऐसा प्रतीत होता है कि तेजाब हमले के बाद महिला फरार है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली