लाइव न्यूज़ :

जनरल स्टोर के एलईडी बोर्ड पर चलने लगा अश्लील स्पा सेंटर का विज्ञापन, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 8, 2022 14:02 IST

दिल्ली के पश्चिम विहार में एक जनरल स्टोर की दुकान ने उस समय लोगों के बाच खलबली मचा दी, जब दुकान पर एलईडी बोर्ड पर अश्लील स्पा का विज्ञापन चलने लगा। दुकान के मैनेजर ने भी अश्लील स्पा के एड को चलते हुए अपनी आखों से देखा। उसके बाद तुरंत उस होर्डिंग बोर्ड की बिजली काट की गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के पश्चिम विहार में एक जनरल स्टोर के एलईडी बोर्ड पर अश्लील स्पा का विज्ञापन चलादिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस संबंध में पुलिस से एक्शन लेने की मांग कीजनरल स्टोर के मैनेजर ने दुकान की एलईडी हैक होने की दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस जांच जारी

दिल्लीअश्लील स्पॉ सेंटर के विज्ञापन ने दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में उस समय खलबली मचा दी, जब एक जनरल स्टोर के पास मौजूद लोगों ने देखा कि दुकान की डिजिटल एलईडी होर्डिंग बोर्ड पर अचानक उस दुकान का नाम गायब हो गया और अश्लील स्पा सेंटर का एड उस होर्डिंग बोर्ड पर चलने लगा।

इस वाकये के वक्त आसपास मौजूद लोग अपनी आंखें चुराकर इधर-उधर भागने लगे, तभी किसी ने दुकान के मैनेजर को इस बाद की सूचना दी।

दुकान का मैनेजर भी फौरन स्टोर से बाहर आया और उसने अश्लील स्पा के एड को चलते हुए अपनी आखों से देखा। उसके बाद तुरंत उस होर्डिंग बोर्ड की लाइट काट की गई। उसके बाद दुकान के मैनेजर ने पुलिस को इस मामले की इत्तला दी और सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक दुकान के मैनेजर ने दिल्ली पुलिस में इस आपत्तिजनक हरकत की बाकायदा शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके तुरंत बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस संबंध में एक ट्वीट करते हुए अश्लील डिजिटल एड का वीडियो साझा करते हुए दिल्ली पुलिस से बाकायदा एक्शन लेने की मांग की है।

स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, "शर्मनाक! दिल्ली के स्पा में सैक्स रैकेट इतना बढ़ गया है की स्पा वाले धड़ल्ले से ये धंधा चला रहे हैं। MCD और दिल्ली पुलिस का स्पा को बिल्कुल डर नही है। दिल्ली पुलिस को न सिर्फ़ ये स्पा तुरंत बंद करवाना चाहिए बल्कि अपने लोकल स्टाफ़ के ऊपर भी कार्यवाही करनी चाहिए! हद्द है!"

बताया जा रहा है कि जनरल स्टोर के मैनेजर ने दिल्ली पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि उनकी दुकान का एलईडी बोर्ड किसी अज्ञात के द्वारा हैक कर लिया गया है और उसके बाद बोर्ड पर अश्लील स्पा का विज्ञापन एड चलाया गया है।

घटना में शिकायत दर्ज होने के बाद आउटर दिल्ली के डीसीपी समीर शर्मा ने कहा कि उस कॉम्पलेक्स में कोई स्पा सेंटर नहीं है। जहां पर यह घटना हुई है वहां पर एक जनरल स्टोर चलता है और वहां पर कोई भी अश्लील गतिविधि नहीं होती है।

दुकान मैनेजर की शिकायत पर पश्चिम विहार पश्चिम पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 292 (2) (ए) (अश्लील वस्तु बेचना), 292 (2) (डी) (अश्लील वस्तुओं का विज्ञापन करना) और 294 (अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किस तरह से दुकान की एलईडी बोर्ड को हैक किया गया है। 

टॅग्स :क्राइमदिल्लीस्वाति मालीवालदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी