लाइव न्यूज़ :

बेटा तेज आवाज में गाना मत बजाओ?, 50 वर्षीय दर्जी बिहारी लाल ने किया मना तो नौवीं छात्रों ने चाकू घोंपकर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2026 13:47 IST

मृतक की पहचान शास्त्री नगर इलाके में दर्जी का काम करने वाले बिहारी लाल के रूप में हुई है। यह घटना एक जनवरी को हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहारी लाल ने नाबालिगों के समूह को शोर मचाने और तेज आवाज में संगीत बजाने से टोका। पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है।इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में नए साल के दिन तेज आवाज में संगीत बजाने और शोर मचाने से मना करने पर नाबालिगों के एक समूह के साथ हुए विवाद में 50 वर्षीय दर्जी की छुरा घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मृतक की पहचान शास्त्री नगर इलाके में दर्जी का काम करने वाले बिहारी लाल के रूप में हुई है। यह घटना एक जनवरी को हुई थी।

पुलिस सूत्र ने बताया कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब बिहारी लाल ने नाबालिगों के समूह को शोर मचाने और तेज आवाज में संगीत बजाने से टोका। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर एक नाबालिग, जो कक्षा नौवीं की पढ़ाई छोड़ चुका है, ने बिहारी लाल पर चाकू से हमला कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान उसके एक साथी अरुण ने भी कथित तौर पर पीड़ित को लात मारी। घायल बिहारी लाल को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है।

वारदात में इस्तेमाल हथियार भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है। दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में आदर्श नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्यादिल्लीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO