लाइव न्यूज़ :

215 करोड़ रुपये की वसूली केस में प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडिस को बनाया आरोपी, आज चार्जशीट भी दाखिल करेगी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 17, 2022 11:59 IST

प्रवर्तन निदेशालय का मानना है कि जैकलीन को शुरुआत से पता था कि सुकेश चंद्रशेखर ठग है और वह जबरन वसूली करने वाला है। प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ में जैकलीन ने भी खुलासा किया था कि सुकेश और वो रिश्ते में थे। प्रवर्तन निदेशालय 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के आज जैकलीन के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में जैकलीन को आरोपी बनायाजैकलीन के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल करेगी ईडीईडी के अनुसार जैकलीन को भी वसूली की राशि में हिस्सा मिला था

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में फिल्म अभिनेत्री को आरोपी बनाया। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में आज जैकलीन के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल करेगी। 

ये पूरा मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। जैकलीन सुकेश की बेहद करीबी थीं।  प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक जैकलिन को पता था कि सुकेश चंद्रशेखर ठग है और वह रौब जमा कर लोगों से अवैध वसूली का काम करता है। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक सुकेश ने लोगों से रंगदारी के रूप जो पैसे वसूले उसमें जैकलीन को भी हिस्सा मिला। ठगी का यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में सुकेश और अन्य के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 215 करोड़ रुपए की जबरन वसूली को लेकर दर्ज एफआईआर पर आधारित है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में पाया था कि सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के उपहार भेजे थे। प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अभिनेत्री की 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित संबंधों के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडीज से कई बार पूछताछ की थी। तैंतीस वर्षीय सुकेश चंद्रशेखर की जांच कई राज्यों की पुलिस और तीन केंद्रीय एजेंसियों  सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग द्वारा 32 से अधिक आपराधिक मामलों में की जा रही है। 

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर दिल्ली के एक कारोबारी की पत्नी से 215 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। सुकेश जब दिल्ली की जेल में बंद था, तब उसने प्रधानमंत्री कार्यालय, कानून मंत्रालय और गृह मंत्रालय का अधिकारी होने का नाटक कर पीड़िता से पैसे वसूले। सुकेश ने फोन कॉल में दावा किया था कि वह पीड़िता के पति को जमानत दिलाएगा और उनका दवा कारोबार चलाएगा। सुकेश राजनेता टीटीवी दिनाकरण से जुड़े पांच साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में भी शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय ने उसे इस मामले के संबंध में 4 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़प्रवर्तन निदेशालयसीबीआईआयकर विभागतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला