लाइव न्यूज़ :

बिहार के रोहतास में लड़की पर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा, अपराधी फरार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 18, 2022 17:06 IST

बिहार के रोहतास में 25 साल की पीड़िता बाजार में अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे आकर उस पर तेजाब से हमला कर दिया, जिसके कारण लड़की का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरोहतास जिले के विक्रमगंज में एक लड़की को तेजाब हमले में बुरी तरह से घायल हो गई है25 साल की पीड़िता अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थीबाइक सवार अपराधियों ने पीछे से आकर लड़की के मुंह पर तेजाब की बोतल फेंक दी

रोहतास: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कानून-व्यवस्था को अपराधियों ने सोमवार को उस समय दिन-दहाड़े चुनौती दे दी जब रोहतास जिले के विक्रमगंज में एक लड़की को तेजाब हमले में बुरी तरह से घायल हो गई है।

जानकारी के मुताबिक 25 साल की पीड़िता बाजार में अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया, जिसके कारण लड़की का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता विक्रमगंज के ढांगई गांव की रहने वाली है। उसके साथ यह हादसा तब पेश आया जब वो अपने 30 साल के भाई आकाश कुमार के साथ बिक्रमगंज में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी।

खबरों के अनुसार दोनों भाई-बहन अभी एस कॉलेज पहुंचे ही थे कि दो बाइक सवारों ने उन्हें पीछे से आकर रोका और बाइक के पीछे बैठे युवक ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब की पूरी बोतल दे मारी। हमले के बाद पीड़िता वहीं चिल्लाते हुए जमीन पर गिर गई और सारा तेजाब उसके चेहरे पर फैल गया, जिसके कारण उसका पूरा चेहरा जल गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक सवार मौके से फरार हो गये। इसके बाद स्थानीय लोगों ने फौरन पीड़िता को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अस्पताल में पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उसके चेहरे के आधे हिस्सा तेजाब के कारण बुरी तरह से जल गया है। तेजाब के कारण उसकी आखों की रोशनी भी प्रभावित हुई है। डॉक्टर एसिड से जली हुई त्वचा को जल्द-जल्द हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं इस मामले में बिक्रमगंज पुलिस का कहना है कि पीड़िता और उसके भाई के बयानों के आधार पर दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज गई है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी केएम शर्मा ने कहा कि पीड़िता और उसके भाई के बयान के आधार पर हम अपराधियों की पहचान में लगे हुए हैं। उम्मीद है कि अपराधियों की जल्द ही पहचान हो जाएगी और उन्हें गिरफ्तार करके पीड़िता को न्याय दिलाने का काम शीघ्र ही किया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहाररोहतास नगरBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप