लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सुरक्षा गार्ड को गाली देने वाली भाव्‍या रॉय को मिली जमानत, वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी गिरफ्तारी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 24, 2022 20:36 IST

नोएडा की सोसायटी में गार्ड से गालीगलौच और अभद्र व्‍यवहार करने वाली भाव्‍या रॉय को जमानत मिल गई है। 21 अगस्त को गिरफ्तार की गई भाव्‍या रॉय को अदालत ने 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब 24 अगस्त को भाव्या रॉय को को जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के सेक्‍टर -126 के जेपी विशटाउन में हुआ था विवाद20 अगस्त को वायरल हुआ था वीडियोगार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज कर भाव्‍या को हिरासत में लिया गया था

नोएडा: बीते 20 अगस्त को नोएडा की विशटाउन सोसायटी में सुरक्षा गार्ड के साथ गाली-गलौच और बद्तमीजी के आरोप में गिरफ्तार भाव्या रॉय को ज़मानत मिल गई है। चीफ ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट रिचा उपाध्याय ने 24 अगस्त को भाव्या रॉय को को जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया। भाव्या रॉय की तरफ से अदालत में अधिवक्ता इंद्रवीर भाटी पेश हुए थे। पेशे से वकील भाव्या रॉय तीन महीने पहले ही नोएडा की विशटाउन सोसायटी में रहने के लिए आई थीं।

क्या था मामला

20 अगस्त को  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो  भाव्या रॉय नशे की हालत में सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट करती नजर आई थीं। वीडियो में भाव्या रॉय को गंदी गालियां देते और सुरक्षा गार्ड को साथ धक्का मुक्की करते देखा जा सकता था। नशे की हालत में भाव्या रॉय ने यह भी कहा कि सभी बिहारियों के यहां से निकाल देना चाहिए।

जिस सुरक्षा गार्ड को भॉव्या रॉय ने गालियां दी थीं उनका नाम अनूप कुमार है। बाद में अनूप कुमार ने मीडिया से बात करते हुए 20 अगस्त को हुई घटना के बारे में बताया। अनूप कुमार ने बताया, "मैं गाड़ी चेक कर रहा था। गेट पर एक गाड़ी पहले से खड़ी थी। मैडम की गाड़ी उसके पीछे लगी थी। मैं उनके पास गया और बोला कि कुछ मिनट लगेंगे, आगे एक गाड़ी खड़ी है। इसके बाद मैडम भड़क गईं। गंदी-गंदी गाली देने लगीं। गाड़ी से उतर कर बाहर आने लगी। मैडम नशे में थीं और उन्होंने मेरे सुपर वाइजर के साथ बदतमीजी की।  मुझे गाली दी, धक्का मुक्की कि और मेरी वर्दी फाड़ दी।" 

  घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा और भाव्या रॉय को गिरफ्तार करने की मांग तेज हो गई। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया।  भाव्या के खिलाफ IPC की धारा 153-A (पूजा के स्थान आदि में किया गया अपराध), IPC की धारा 323 (किसी को जानबूझकर चोट पहुंचाना), IPC की धारा 504 (किसी व्यक्ति को उकसाने के इरादे से जानबूझकर उसका अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद भाव्या को अदालत में  पेश किया गया और अदालत ने भाव्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस मामले में 24 अगस्त को अदालत से भाव्या को जमानत मिल गई है।

टॅग्स :नॉएडाक्राइम न्यूज हिंदीकोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो