लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी पिता सहित दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2020 05:37 IST

घटना तब सामने आई जब अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बच्चे के जन्म और नाबालिग लड़की की उम्र के बारे में सूचित किया।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने रत्नागिरी जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया था।अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि उसके पिता और उनका दोस्त 2018 से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे।

मुंबई: महाराष्ट्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में बुधवार को लड़की के पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने रत्नागिरी जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि घटना तब सामने आई जब अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बच्चे के जन्म और नाबालिग लड़की की उम्र के बारे में सूचित किया।

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि उसके पिता और उनका दोस्त 2018 से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे।

उसकी शिकायत के आधार पर, पंतनगर पुलिस ने धारा 376 (बलात्कार) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। भाषा शुभांशि नीरज नीरज

टॅग्स :रेपपोक्सोमहाराष्ट्रकेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी