लाइव न्यूज़ :

झारखंड के दुमका जिले में प्रेम प्रसंग में फिर से जिंदा जलाई गई युवती, शख्स ने घर में घुसकर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2022 16:01 IST

गुरुवार देर रात करीब एक बजे नाना के घर मे ही पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया हैराजेश राउत की इसी साल किसी दूसरी लड़की से शादी हो चुकी है बावजूद वह पीड़िता पर शादी करने का दबाव बना रहा था गंभीर रूप से घायल पीड़िता को रिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया

रांची: झारखंड के दुमका जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ हैवानियत की हदें पार की गई हैं। गुरुवार रात युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। युवती को गंभीर हालत में दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसे रांची के रिम्स में भर्ती के लिए स्थानांतरित गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया है।  

सूत्रों के मुताबिक पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया था। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था। आरोपी युवक राजेश राउत दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का है। राजेश राउत की इसी साल किसी दूसरी लड़की से शादी हो चुकी है। इसके बावजूद वह पीड़िता पर शादी करने का दबाव बना रहा था। 

पीड़िता जामा के भैरवपुर गांव की रहने वाली है। वह अपने नाना किशन रावत के घर भालकी गांव के भरतपुर टोला में आई थी। गुरुवार देर रात करीब एक बजे नाना के घर मे ही पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इसके बाद रिम्स अस्पताल उसे रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने एसडीपीओ को दिये गये अपने बयान में बताया है कि राजेश राउत ने रात में दरबाजे की कुंडी तोड़ी और फिर कमरे में अंदर घुसा। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब शरीर में आग लगी तब जाकर उसकी आंख खुली। घटना के बाद राजेश को घर से निकलकर भागते देखा गया। 

पीड़िता ने ये भी कहा कि तीन-चार दिन पहले राजेश ने उन्हें जलाकर मारने की धमकी दी थी। बता दें कि पिछले महीने नाबालिग अंकिता सिंह को उसके घर में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने शाहरुख और नईम खान के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, इस घटना के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर से गरमा गयी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दुमका में लगातार इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है जिससे एक चीज तो स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। इस बात का संकेत है कि कानून से अब किसी को डर नहीं रह गया है।

टॅग्स :झारखंडदुमकाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGhaziabad: मोदीनगर में नकाबपोश व्यक्ति ने 80 साल के ज्वेलरी शॉप के मालिक की चाकू मारकर हत्या की, फिर हमलावर से भिड़ा शख्स, देखें डिस्टर्बिंग वीडियो

क्राइम अलर्टNoida News: सौतेले पिता ने 2 बच्चों को नाले में फेंका, राहगीरों ने समय रहते बचाया

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टThane News: शौहर के तलाक न देने पर बेगम ने रची साजिश, भाई संग मिलकर किया कत्ल; गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttar Pradesh: अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 युवकों की मौत

क्राइम अलर्टUP: कफ सिरप तस्करी मामले में ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, आरोपियों की बढ़ीं मुसीबतें

क्राइम अलर्टबिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी को रोज सलामी ठोक दे रहे हैं बेखौफ अपराधी, अररिया में दिनदहाड़े स्कूल जा रही एक शिक्षिका को गोली मार कर दी हत्या

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार