लाइव न्यूज़ :

मालेगांव विस्फोट: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर से जुड़ी बाइक पर मिले थे विस्फोटक के निशान, विशेष अदालत में गवाह का बयान

By शिवेंद्र राय | Updated: August 3, 2022 15:45 IST

साल 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में गवाह एक फोरेंसिक एक्सपर्ट ने विशेष एनआईए अदालत को बताया है कि विस्फोट के बाद घटनास्थल पर मौजूद एलएमएल फ्रीडम बाइक पर पर अमोनियम नाइट्रेट मिला था। ये बाइक कथित रूप से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर पंजीकृत है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को बम धमाका हुआ थाइसमें सात लोगों की मौत हो गई थीभाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर है विस्फोट का आरोप

नई दिल्ली: साल 2008 में महाराष्ट्र में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले की सुनवाई कर रही विशेष एनआईए अदालत में गवाह नंबर 261 ने बताया है कि विस्फोट के बाद घटनास्थल पर मौजूद कई चीजों पर अमोनियम नाइट्रेट मिला था। इन चीजों में वो एलएमएल फ्रीडम बाइक भी शामिल थी जो कथित तौर पर भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर पंजीकृत है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार विशेष एनआईए अदालत में बयान दर्ज कराने वाला गवाह नंबर 261 एक फोरेंसिक एक्सपर्ट है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने विशेष एनआईए अदालत को बताया कि विस्फोट होने के तुरंत बाद ही वे पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान विस्फोट वाली जगह पर एक एलएमएल फ्रीडम बाइक मिली थी। इस बाइक की तेल की टंकी, सीट कवर और बूट उड़ गया था और चारो तरफ मलबा बिखरा हुआ था। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने विशेष एनआईए अदालत को बताया कि जब छानबीन की गई तो इस बाइक के ऊपर अमोनियम नाइट्रेट के निशान मिले। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने अदालत को बताया कि अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल विस्फोटक के तौर पर किया जाता है।

क्या है मालेगांव बम विस्फोट

महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 बम धमाका हुआ था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और सौ से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। धमाका उस समय किया गया था जब मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे। इस घटना की जांच कर रही एनआईए ने दावा किया था कि इस विस्फोट को दक्षिणपंथी संगठन अभिनव भारत ने अंजाम दिया था। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, स्वामी असीमानंद और लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को मुख्य आरोपी बनाया गया।  जांच के दौरान घटना स्थल से 2 बाइक और 5 साइकिलें मिली थीं। इन्हीं बाइकों में से एक को भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से संबंधित बताया गया।  बता दें कि बीते महीने 13 जुलाई को घटना की जांच कर रही एनआईए ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि 12 जुलाई तक कुल 495 गवाहों में से 256 गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है। बाकि गवाहों से जल्द ही पूछताछ की जाएगी। इस मामले में लगातार सुनवाई जारी है।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरएनआईएMalegaonमालेगांव धमाकाभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा