लाइव न्यूज़ :

बिहार के सहरसा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2025 18:02 IST

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़िता की मां ने सिमरी बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही दो लोगों पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

Open in App

पटना:बिहार में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़िता की मां ने सिमरी बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही दो लोगों पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया, जबकि उसका भाई बेचन यादव पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया और तुरंत छापेमारी कर आरोपितों को पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री बहियार में घास काटने गई हुई थी। 

इसी दौरान गांव के ही एक किशोर ने अचानक उसका मुंह कपड़े से दबा दिया और धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी किशोर ने इस कुकृत्य का वीडियो अपने भाई बेचन यादव से बनवाया। घटना के बाद से दोनों आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करने लगे। वे बार-बार लड़की पर दबाव डालते कि वह उनके पास आए, अन्यथा इस अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देंगे। 

डर और धमकी से सहमी पीड़िता ने शुरू में चुप्पी साध ली, लेकिन जब दबाव और ब्लैकमेलिंग बढ़ी, तो उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई। पीड़िता की मां ने तुरंत इस मामले को लेकर थाना जाकर दोनों आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित किशोर को निरुद्ध कर लिया तथा उसके भाई बेचन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। 

थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग आरोपी को विधि अनुसार बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके।

टॅग्स :बिहारक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा