लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली में कैब ड्राइवर और उसके साथियों ने की व्यक्ति की हत्या

By भाषा | Updated: April 24, 2019 04:38 IST

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने कहा कि अमित ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्तों से मिलने गया था और उसने अपने भाई के लापता होने के पीछे साजिश की आशंका जतायी।

Open in App
ठळक मुद्देसोमबीर नेब सराय और साकेत इलाके में स्कूल कैब ड्राइवर का काम करता है जबकि विकी झा मैक्स साकेत अस्पताल में सहायक का काम करता है, सतबीर बेरोजगार है और विकी भट्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता है।

दक्षिण दिल्ली में 22 वर्षीय एक शख्स की हर दिन की धौंस और दादागिरी से गुस्साये एक स्कूल कैब ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना दक्षिण दिल्ली के नेब सराय की है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि नेब सराय पुलिस थाना से तकरीबन 800 मीटर की दूरी पर स्थित एक वीरान फार्म हाउस में आरोपियों ने पहले शख्स को चाकू घोंपा और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंककर उसे ठिकाने लगा दिया और उसे पत्तों से ढंक दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नेब सराय के जवाहर पार्क में रहने वाले सुरजीत कश्यप के तौर पर हुई है। बीती रात करीब 12 बजकर 12 मिनट पर अमित कश्यप ने नेब सराय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसका छोटा भाई सुरजीत कश्यप लापता है और वह घर नहीं लौटा है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने कहा कि अमित ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्तों से मिलने गया था और उसने अपने भाई के लापता होने के पीछे साजिश की आशंका जतायी। पुलिस ने कुछ लोगों की पहचान की जिन्हें आखिरी बार कश्यप के साथ देखा गया था। कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान सोमबीर सिंघल, विकी झा, सतबीर और विकी भट्ट के तौर पर की।

सोमबीर नेब सराय और साकेत इलाके में स्कूल कैब ड्राइवर का काम करता है जबकि विकी झा मैक्स साकेत अस्पताल में सहायक का काम करता है, सतबीर बेरोजगार है और विकी भट्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता है। डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि सोमबीर और विकी की कश्यप के साथ पुरानी रंजिश थी।

कुछ साल पहले कश्यप ने उन्हें पीटा था। तब से उनके मन में कश्यप के लिये दुश्मनी की भावना थी।’’ अधिकारी ने बताया कि कश्यप सोमबीर पर धौंस जमाता था और हर दिन अकसर उसे धमकी भी देता था। 

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम