लाइव न्यूज़ :

पटना सिविल कोर्ट में दारोगा के हाथ में फटा बम, मची भगदड़

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2022 18:54 IST

पटना के सिविल कोर्ट में उस समय बम फट गया, जब पुलिस कोर्ट में जज के सामने बम पेश करने के लिए ले गई थी। इस हादसे में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के सिविल कोर्ट में बम धमाका होने से अदालत परिसर में हड़कंप मच गयाइस हादसे में कदमकुआं थाने के सब इंस्पेक्टर उमाकांत राय गंभीर रूप से घायल हो गये हैं

पटना: बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में बम धमाका होने से अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। इस धमाके में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये हैं। घायलों में एक दरोगा की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कदमकुआं थाने की पुलिस से विस्‍फोटक बरामद किया था।

थाने के सब इंस्पेक्टर उमाकांत राय जब्त किए गए बम को लेकर कोर्ट में पहुंचे थे। इस विस्‍फोटक को सीन कराने (कोर्ट को दिखाने के लिए) के लिए सिविल कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान बम विस्‍फोटक कर गया। जिसके धमाके की चपेट में वहां मौजूद 4 पुलिसवाले भी आ गए।

दरअसल, बम को डिस्पोज करने का अनुमति लेना था। इसी दौरान सिविल कोर्ट में विशेष जांच की शाखा में बम फट गया। धमाके में दारोगा बुरी तरह जख्मी हो गए। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों कदमकुआं थाने की पुलिस ने पटेल छात्रावास में छापेमारी कर बम बरामद किया था। एफएसएल जांच के आदेश के लिए शुक्रवार की दोपहर दारोगा बम लेकर सिविल कोर्ट के अभियोजन कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान अचानक बम दारोगा के हाथ में ही फट गया।

सिविल कोर्ट में हुए अचानक धमाका से पूरा कोर्ट परिसर दहल गया। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस फौरन पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई। घायल दारोगा का इलाज फिलहाल पटना के पीएमसीएच में चल रहा है।

बम विस्फोट की घटना कोर्ट के लोक अभियोजन कार्यालय में हुई है, फिलहाल आधिकारी यह नहीं बता पा रहे हैं कि विस्‍फोटक में अचानक से विस्फोट कैसे हो गया? पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :पटनाबम विस्फोटक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी