लाइव न्यूज़ :

मुस्कुराइए कि आप पाकिस्तान में हैं! घर बैठे पिज्जा की तरह बुक होता है यहां हथियार, जानें कैसे खुलेआम बिक्री हो रही पिस्तौल से लेकर एके-47 तक

By आजाद खान | Updated: January 27, 2022 18:03 IST

यह डील सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक पेज और व्हाट्सएप ग्रुप पर होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में खुलेआम हथियार बिकने का मामला सामने आया है।यह खुलासा पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी पर एक शख्स ने किया है।यहां पर आपको 9 एमएम की पिस्तौल से लेकर एके-47 तक सब मिल जाते हैं।

कराची:पाकिस्तान में आपको महंगे से महंगा हथियार घर बैठे मिल सकता है। जी हां, यह सच है, हाल ही में एक पाकिस्तानी टीवी पर यह देखाया गया कि कैसे एक शख्स ने घर बैठे एक हथियार को बुक किया था जो उसे कोरिर्यर के माध्यम से मिला है। उस शख्स ने यह दावा किया कि हथियार बेचने वाले ने उससे ये तक नहीं पूछा कि उसके पास इसको इस्तेमाल करने का लाइसेंस है। उसने यह भी बताया कि यह खरीद बिकरी ऑनलाइन होती है और इसके लिए कई सोशल मीडिया को इस्तेमाल किया जाता है। शख्स का यह भी कहना था कि उसे इस हथियार को बुक करना और पाना काफी आसान लगा है। उसने बिना किसी परेशानी से इसे बुक किया था। शख्श का यह भी कहना था कि आपको 9 एमएम की पिस्तौल से लेकर एके-47 तक सब आसानी से मिल जाएगा। 

क्या है पूरा मामला

पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी के मुताबिक, अपनी पहचान को छुपाते हुए एक शख्स ने यह बताया कि कैसे वह बहुत ही आसानी से घर बैठे हथियार को बुक कर पाया था। उसने बताया कि इस तरीके से खरीद बिकरी करने के लिए कई फेसबुक पेज और व्हाट्सएप ग्रुप हैं जहां सीधा डीलर से संपर्क होता है। डील फाइनल होने के बाद कुछ एडवांस देना होता है जिसके बाद आपका बुक किया हुआ हथियार आपके घर तक कोरियर से पहुंच जाता है। इसके बाद आप पूरा पैसे देकर हथियार को खरीद सकते हैं। 

शख्स ने ऐसे किया ऑनलाइन हथियार को बुक

समा टीवी में दिखे शख्स के अनुसार, डीलर से उसका संपर्क सबसे पहले सोशल मीडिया पर हुआ था। उसके बाद डील 38000 में फाइनल हुआ और उसने 10 हजार रुपए इजी पैसे के माध्यम से एडवांस के तौर पर डीलर को ऑनलाइन भेज दिया। इसके बाद कुछ ही दिनों में उसका बुक किया हुआ हथियार AK-47  उसके घर कोरियर के माध्यम से आ गया। इसके बाद उसने बाकी के 28000 रुपए दिए और हथियार को ले लिया। शख्स ने बताया कि कराची में हथियार खरीदना सस्ता है। करांची में डीलर और डिलेवरी करने वाले दोनों ग्रुप आसानी से पाए जाते हैं। यह पूरा गोरख धंधा पुलिस के सामने भी होता है। बात दें कि शख्स ने अपना AK-47 दारा आदमखेल के खैबर पख्तूनख्वा से बुक किया था जो उसे कराची में डिलेवर किया गया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीKarachiसोशल मीडियाफेसबुकव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?