लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने 61 किलोग्राम सोना जब्त किया, 7 लोग गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: November 13, 2022 17:10 IST

सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपये का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई हवाईअड्डे पर अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपये का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया गयामुंबई हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क के इतिहास में एक दिन में यह सबसे बड़ी सोने की जब्ती इस मामले में सात यात्रियों, पांच पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है

मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट में कस्टम विभाग ने 62 किलोग्राम सोना जब्त किया है। दावा किया जा रहा है कि मुंबई हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क के इतिहास में एक दिन में यह सबसे बड़ी सोने की जब्ती है। एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपये का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जो एक दिन में हवाईअड्डे पर विभाग द्वारा जब्त की गई सर्वाधिक कीमत है। अधिकारी ने कहा कि कम से कम सात यात्रियों, पांच पुरुषों और दो महिलाओं को शुक्रवार को किए गए बरामदगी में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि पहले अभियान में, तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किलो सोने की छड़ें मिलीं, जिन्हें कई जेबों वाले विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने यात्रियों द्वारा अपने धड़ पर पहनी गई बेल्ट से 28.17 करोड़ रुपये मूल्य की 53 किलोग्राम यूएई निर्मित सोने की छड़ें बरामद कीं।

अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान दोहा हवाईअड्डे पर एक सूडानी नागरिक ने यात्रियों को बेल्ट सौंपी। उन्होंने कहा कि चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया और एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसी तरह, सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का आठ किलोग्राम सोना जब्त किया।

उन्होंने कहा कि दो महिलाओं सहित तीनों मोम के रूप में सोना ले जा रहे थे। अधिकारी ने कहा कि यात्रियों द्वारा पहनी जाने वाली जींस की कमर में सोने को चतुराई से छुपाया गया था। उन्होंने कहा कि महिलाओं में से एक की उम्र 60 के आसपास थी और व्हीलचेयर पर थी, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :मुंबईExcise Department of MaharashtraExcise Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो