लाइव न्यूज़ :

BJP नेता समेत 4 लोगों पर 20 साल की लड़की के साथ 2 दिनों तक गैंगरेप का आरोप, पार्टी ने मंडल अध्यक्ष पद से किया निष्कासित

By अनुराग आनंद | Updated: February 22, 2021 08:09 IST

आरोपियों ने लड़की के शराब पिलाकर 2 दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया फिर आरोपी युवती को 20 फरवरी को उसके घर के सामने गंभीर अवस्था में फेंक कर फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई और 18-19 फरवरी को उसके साथ दुष्कर्म किया।शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विजय त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से पद हटाया जाता है।

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक फार्म हाउस में 20 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से भाजपा के एक पदाधिकारी सहित चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शहडोल जिले के भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि सामूहिक बलात्कार मामले में विजय त्रिपाठी का नाम आने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से जैतपुर मंडल अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया और पार्टी से उसकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई।

गाड़ाघाट इलाके में एक फार्म हाउस में ले जाकर आरोपियों ने गैंगरेप किया-

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने बताया कि युवती को चार लोगों ने अगवा किया और वे उसे जैतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गाड़ाघाट इलाके में एक फार्म हाउस में ले गए, वहां उन्होंने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई और 18-19 फरवरी को उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी दुष्कर्म के बाद युवती को 20 फरवरी को उसके घर के सामने गंभीर अवस्था में फेंक कर फरार हो गए।

पीड़िता ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है-

पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने बताया कि पीड़िता ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि युवती की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसे पहले जैतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे शहडोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वैश्य ने बताया कि इस मामले में चारों आरोपियों विजय त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, राजेश शुक्ला और मोनू महाराज के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने कहा कि चारों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

शहडोल जिले के भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने एक बयान जारी कर ये कहा-

इस बीच, शहडोल जिले के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि मीडिया द्वारा यह मामला पार्टी के संज्ञान में आया है कि विजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष भाजपा जैतपुर के ऊपर जैतपुर में दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध में शामिल होने वाले एवं ऐसा आचरण करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं है। सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा ऐसे आचरण व अपराध की कड़ी निन्दा करती है। अत: अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विजय त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से पद हटाया जाता है और पार्टी से उसकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जाती है।’’ 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :गैंगरेपशाहडोलभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

क्राइम अलर्टOdisha News: ओडिशा में दरिंदगी की हदें पार; बच्चों के सामने महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टOdisha: नाबालिग छात्रा के साथ 1 साल से ज्यादा समय तक बलात्कार, प्राइवेट स्कूल के 4 टीचर गिरफ्तार

क्राइम अलर्टस्कूटी पर सवार 2 नाबालिग लड़कियों का बोलेरो गाड़ी पर सवार अनमोल साहू, सोनू साहू, सुंदर साहू और धरमजीत ने किया अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म

क्राइम अलर्टडेढ़ साल तक दुष्कर्म, नाबालिग बहन को किया गर्भवती?, चचेरे भाई गुड्डू सहनी और साथी बजरंगी सहनी को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला