लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: 4 मंजिला इमारत पर लगी पानी की टंकी के गिरने से 3 लोगों की मौत, मकान मालिक पर लगा लापरवाही का आरोप, मामला दर्ज

By आजाद खान | Updated: August 3, 2023 16:49 IST

घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में चार मंजिला इमारत में लगी टंकी के गिर जाने की खबर सामने आई है।इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पानी के टंकी के गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। यह घटना दो अगस्त को रात के करीब साढ़े दस बजे कर्नाटक की राजधानी बेंगुलरु में घटी है। इस घटना में एक ठेला विक्रेता और उसके ग्राहक की मौत हुई है। 

हादसे के बाद पुलिस ने बीबीएमपी अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया है। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि यह घटना किस कारणों से हुआ है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, एक चार मंजिला इमारत पर लगी पानी टंकी के अचानक गिर जाने से मकान के पास अंडा का ठेला लगाना वाले की मौक हो गई है। यही नहीं इस अंडा वाले के दो ग्राहत भी इस हादसे में मारे गए है। मरने वालों की पहचान 32 साल के करण थापा और 32 वर्षीय कोटा नागेश्वर राव के रूप में हुई है। 

इस घटना में 40 साल का ठेले का मालिक अरुल भी घायल हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी भी बाद में मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद राहगीरों और पुलिस ने पीड़ितों को पास के बॉरिंग अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने थापा और राव को मृत घोषित कर दिया था। बाद में अरुल ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 

पुलिस ने लिया एक्शन

बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ने बीबीएमपी अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया है। पुलिस ने इमारत के मालिक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है जिस पर लापरवाही के कारण मौत का आरोप लगाया गया है। 

इस घटना ने इमारतों में पानी की टंकियों और अन्य संरचनाओं के नियमित निरीक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है। यह सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के महत्व की भी याद दिलाता है, जैसे कि पानी की टंकियों के नीचे खड़ा होने खतरे से खाली नहीं है और इस हालत में आपके साथ कोई घटना घट सकती है। 

टॅग्स :क्राइमBangalorePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये