लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, पंजाब-दिल्ली के 25 नाबालिग अब भी फंसे हैं

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 30, 2017 13:00 IST

CBI ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

Open in App

फ्रांस में एक अंतराष्ट्रीय मानव तस्करी के गिरोह का खुलासा हुआ है। रग्बी ट्रेनिंग के नाम पर फ्रांस ले जाए गए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के 25 नाबालिग छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है। CBI ने  FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। CBI को इंटरपोल से यह सूचना मिली थी। 

कपूरथला के दो स्कूलों से 25 छात्रों को फ्रांस ले जाया गया था 

जानकारी के मुताबिक पंजाब के कपूरथला के दो स्कूलों से कुल 25 छात्रों को अवैध तरीके से फ्रांस ले जाया गया था। जिनमें से दो स्टूडेंट बीच में ही लौट आए और वहीं एक स्टूडेंट फ्रांसीसी पुलिस तक किसी तरह पहुंच गया। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

अभिभावकों से 25 से 30 लाख रुपए ठगे गए

CBI के मुताबिक जांच एजेंसी ने शुक्रवार को ट्रैवल एजेंट फरीदाबाद के ललित डेविड, दिल्ली के संजय रॉय और वरुण चौधरी के घरों पर तलाशी ली जहां से सबूत बरामद किए गए। CBI का कहना है कि एजेंटों ने इन नाबालिगों को विदेश भेजने के लिए उनके अभिभावकों से 25 से 30 लाख रुपए लिए थे। वीजा आवेदन में एजेंटों ने दिखाया गया था कि 13 से 18 साल  के 25 बच्चे पेरिस में रग्बी ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेने जा रहे हैं। जहां एक हफ्ते तक छात्रों ने रग्बी ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा भी लिया है। लेकिन इसी बीच ट्रैवल एजेंटों ने उनकी वापस आने की टिकट कैंसिल कर दी। स्टूडेंट्स को कुछ गड़बड़ी की आशंका हो गई और उसमें के 2 छात्र भारत लौट आएं।

फ्रांस पुलिस की गिरफ्त में आया एक छात्र

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार शेष 23 नाबालिग छात्रों को कथित रूप से एक स्थानीय गुरुद्वारे में ठहराया गया था। जहां से वे बच्चे फिर गायब हो गए। उनमें से एक बच्चा फ्रांस पुलिस की गिरफ्त में आ गया, जिसने इसकी सूचना इंटरपोल को दे दी। इंटरपोल ने फिर सीबीआई को इसकी खबर दी। 

टॅग्स :मानव तस्करीक्राइमसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी