लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद विस्फोट: फैसले पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद ने जताई आपत्ति, कहा हम हाईकोर्ट जाएंगे, दोषियों के वकीलों ने भी कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: February 19, 2022 13:49 IST

बचाव पक्ष के एक वकील एच एम शेख ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अदालत को इस तरह के साक्ष्यों को स्वीकार नहीं करना चाहिए था। लेकिन चूंकि फैसला सुना दिया गया है, ऐसे में यह स्वाभाविक है कि दोषी करार दिये गये लोग फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। ’’

Open in App
ठळक मुद्देदोषियों के वकीलों ने शुक्रवार को कहा कि वे विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ गुजरात उच्च न्यायालय का रुख करेंगेजमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद ने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख करने की बात कही है

अहमदाबादः  अहमदाबाद में 2008 में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के मामले में 49 दोषियों को यहां की एक विशेष अदालत ने फैसला सुनाया। 49 में से 38 दोषियों को मौत की सजा दी गई वहीं 11 को उम्र कैद की सजा सुनाई। इस बीच विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदानी ने हाईकोर्ट का रुख करने की बात कही है। मौलाना अरशद ने कहा कि हम हाईकोर्ट जाएंगे। हमें उम्मीद है कि उनकी सजा को शायद उच्च न्यायालय द्वारा ही कम कठोर किया जाएगा। मौलाना ने यह भी कहा कि अगर हाईकोर्ट द्वारा भी सजा कम नहीं की गई तो वे सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। बकौल मौलाना अरशद, अगर हमें सफलता नहीं मिली, तो हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। 

वहीं दोषियों के  वकीलों ने शुक्रवार को कहा कि वे विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ गुजरात उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। विशेष अदालत ने शुक्रवार को 49 दोषियों में 38 को मौत की सजा और 11 अन्य को उम्र कैद की सजा सुनाई। बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा कि विशेष अदालत को फैसला सुनाते समय सिर्फ परिस्थितिजन्य साक्ष्य और कुछ दोषियों के बयानों पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘फैसला परिस्थितिजन्य साक्ष्य, आरोपियों द्वारा सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दिये गये बयान और एक सरकारी गवाह के बयान पर मुख्य रूप से आधारित है।

 बचाव पक्ष के एक वकील एच एम शेख ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अदालत को इस तरह के साक्ष्यों को स्वीकार नहीं करना चाहिए था। लेकिन चूंकि फैसला सुना दिया गया है, ऐसे में यह स्वाभाविक है कि दोषी करार दिये गये लोग फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। ’’ इन विस्फोटों में 56 लोगों की मौत हो गयी थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। 

टॅग्स :अहमदाबादगुजरातबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी