लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: केवल 60 सेकंड में 2 बदमाशों ने लूटा SBI बैंक, हेलमेट में आए आरोपियों ने लूटे लाखों रुपए

By आजाद खान | Updated: November 19, 2022 10:18 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि एक आरोपी बैंक के कर्मचारियों को धमका रहा है और दूसरा कैश काउंटर के पास जाकर कैश की लूट कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर बैंक लूटा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि दो आरोपी बंदूक की नोक पर बैंक लूटते है। इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह लूट 60 सेकंड में हुआ है।

जयपुर:राजस्थान के पाली इलाके में एक बैंक को लूटने का एक मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि पाली इलाके में मौजूद भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) में केवल एक मिनट में इस लूट को अंजाम दिया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो अब वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि दो बदमाश हेलमेट में बैंक आए थे और कर्मचारियों को धमकाते हुए लाखों रुपए ले गए। वारदात के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है और पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि दो युवक हेलमेट पहने हुए भारतीय स्टेट बैंक की एक ब्रांच में आते है। वे ब्रांच खुलते ही बैंक में आए थे और वहां काम कर रहे कर्मचारियों को धमकाने लगे थे। वीडियो में यह दिखाई दिया है कि एक युवक के हाथ में पिस्टल थी और दूसरा शख्स एक धारदार हथियार लेकर बैंक आया था। 

ऐसे में वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि एक आरोपी पिस्टल की नोक पर कैश काउंटर के पास बैठे कुछ कर्मचारियों को धमका रहा है और उनका फोन टेबल पर रखवा रहा है। इस बीच दूसरा शख्स कैश काउंटर के अंदर जाता है और वहां मौजूद दूसरे कर्मचारियों से पूछता है कि कैश कहां है। 

ऐसे हुई बैंक में लूट

कर्मचारियों से यह पूछने पर कि कैश कहां है, आरोपी शख्स की नजर टेबल के नीचे रखे हुए एक बैग पर पड़ती है। बैग को लेकर आरोपी को कर्मचारियों ने बताया कि उसमें तीन लाख के कैश है। ऐसे में आरोपी शख्स ने कैश वाले बैग को उठा लिए और वहां से भागने लगे। वीडियो में देखा गया है कि आरोपी जाते समय भी बैंक के कर्मचारियों को धमका रहे है। 

इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि आरोपियों ने बैंक को केवल 60 सेकेंड में लूटा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह लूट राजस्थान के पाली इलाके के भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की जाडन ब्रांच में हुई है। यह ब्रांच नेशनल हाईवे पाली-सोजत के बीच स्थित है। बताया जा रहा है कि यह घटना 17 नवंबर को घटी है और इसे लेकर पाली जिले के शिवपुरा पुलिस थाना में शिकायत भी की गई है। 

मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की खोज हो रही है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceBank
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास