लाइव न्यूज़ :

दिल्ली स्कूल टॉयलेट में छात्र का शव, 3 गिरफ्तार, CCTV में दिखे बाथरूम के अंदर 5 छात्र लड़ते हु

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 2, 2018 17:35 IST

दिल्ली के करावल नगर के प्राइवेट स्कूल जीवन ज्योति पब्लिक में 14 वर्षीय 9वीं का छात्र तुषार का शव बरामद हुआ है।

Open in App

देश की राजधानी नई दिल्ली में गुरुग्राम के स्कूल जैसी घटना हुई है। दिल्ली के करावल नगर के प्राइवेट स्कूल जीवन ज्योति पब्लिक में एक छात्र की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के टॉयलेट में 14 वर्षीय तुषार का शव मिला है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 3 आरोप को  गिरफ्तार किया है। इसके साथ पुलिस ने मामले की जांच के दौरान स्कूल के सारे सीसीटीवी फूटेज खंगाले हैं, जिसमें पांच छात्र स्कूल के बाथरूम के अंदर लड़ते देखे गए हैं। इन्ही पांचों छात्र में से तीन छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जब तक मृतक छात्र  तुषार का पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता कुछ नहीं कहा जा सकता है और ना ही इस यह कंफर्म कहा जा सकता है कि हत्या मारपीट की वजह से ही हुई है।

परिजनों ने दिल्ली पुलिस को दी थी चेतावनी

मृतक तुषार के परिजन स्कूल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए देर शाम तक स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और कल शाम 1 फरवरी करावल नगर चौक जाम कर दिया था। परिजनों का कहना था कि अगर 2 फरवरी की शाम तक आरोपी नहीं पकड़ा गया तो वह शव को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

यह है पूरा मामला

 - उत्तरी पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास इलाके के साहतपुर में जीवन ज्योति स्कूल में नौवीं में पढ़ने वाले 14 वर्षीय तुषार स्कूल की बाथरुम में संदिग्ध हालात में बेहोश मिला था।  जिसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कहा कि बच्चा बहुत पहले ही मर चुका है।

- वहीं, परिजनों का आरोप है कि स्कूल में ही उसके दोस्तों ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 1 फरवरी की सुबह 10 बजे  बाथरूम में तुषार बेहोश नहीं जबकि वह मरा हुआ था। स्कूल प्रबंधन खुद को बचाने के लिए उसे हॉस्पिटल लेकर गए थे। तुषार के परिजन स्कूल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए देर शाम तक स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते रहे और करावल नगर चौक जाम कर दिया। 

- स्कूल प्रशासन का कहना है कि तुषार को स्कूल में दस्त हो रहा था। जिसके बाद उसकी हालत काफी खराब हो गई और हॉस्पिटल जाने के बाद उसकी मौत हो गई है। लेकिन घरवालों का कहना है कि यह स्कूल प्रबंधन की एक साजिश है।

- तुषार परिवार के साथ करावल नगर इलाके में तुकनीर नगर के गली नंबर-3 में रहता था। इसके पिता सुनील कुमार और मां निशा है। तुषार इकलौता बेटा था। इसके पिता एमसीडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई