लाइव न्यूज़ :

देश में कभी नहीं दिखा ऐसा मामला, जानिए बुराड़ी कांड से जुड़ी 11 अजीबो गरीब बातें

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 3, 2018 14:44 IST

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में संत नगर इलाके के एक घर में 11 लोगों के शव मिलने से पूरे देश में सनसनी फैल गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जुलाई: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में संत नगर इलाके के एक घर में 11 लोगों के शव मिलने सनसनी फैल गई है। अंधविश्वास और तंत्र का 21वीं सदी में ऐसा उदारहण देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि 11 मृतकों के परिवार का दावा है कि यह एक मर्डर केस है लेकिन जितने भी सुराग मिल रहे हैं वह सारे अंधविश्वास की ओर इशारा कर रहे हैं। 

ऐसे में इस केस से जुड़ी 11 ऐसी बातें हम आपको बताने जा रहे हैं, जो इस केस को बाकी सबसे अलग बनाती है। 

1- पुलिस को इस घर से आठ मोबाइफोन बरामद किए है, जो साइलेंट मोड पर थे। ये सारे फोन किसी आलमीरा में बंद थे। जिसके बारे में घर से मिली डायरी में लिखा हुआ था। 

2- घर के दीवारों पर 11 पाइप और 11 शव का मिलना।  

3- घर के दरवाजे पर 11 लोहे के रॉड, 11 खिड़कियां, 11 ऐंगल के रोशनदान और फिर 11 शव का मिलना इनसब में कोई-न-कोई कनेक्शन तो जरूर है।

बुराड़ी कांड: परिवार को मोक्ष के लिए उकसाने वाले बाबा की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच!

बुराड़ी केस: 11 लोगों की मर्डर मिस्ट्री से जल्द उठेगा पर्दा, मंदिर के पास से मिला सबसे अहम 'सुराग'

4- डायरी में जिस क्रिया का जिक्र किया गया है उसमें लिखा गया है कि इस क्रिया को करते वक्त घर के दरवाजे खुले रखने हैं। 

5- मृतकों ने मौत की घटना के पहले 20 रोटी घर के पास वाले होटल से मंगवाए थे लेकिन उसके साथ दाल-सब्जी कुछ नहीं मंगवाया गया था। 

6- 11 शवों के मुंह और ऑंखों पर पट्टियां बंधी थी। उनके कानों में भी रूई लगाई गई है। 

7- 11 शवों में से 9 लोगों ने अपनी जान लोहे के रॉड से लटकर दी है। 

8- सिर्फ एक 77 वर्षीय महिला नरायणा देवी का शव फर्श पर पड़ा था। 

'मुंह और ऑंखों पर पट्टियां बांध लो', पढ़ें सामूहिक 'सुइसाइड' डायरी में छिपे मौत के राज

9- घर के पूजा गृह में दो नोटबुक मिले हैं, जिसमें धार्मिक और तंत्र-मंत्र की बातें लिखी हैं।

10- घर के टॉमी को दूसरे फ्लोर पर चेन से बांध कर रखा गया था। 

11-  क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने डायरियों को फिर पढ़ा और रिपोर्ट तैयार की। सूत्रों का कहना है कि ऐसा लगता है कि नारायणी भाटिया का सबसे छोटा बेटा ललित किसी के निर्देशों के अनुसार डायरी लिखता था, जिसे सब फॉलो करते थे। ललित शायद अपने पिता गोपाल दास भाटिया के निर्देशों पर डायरी में नोट्स लिखता था, जिनकी 10 साल पहले ही मौत हो गई थी। लिखी गई कुछ बातें इस ओर इशारा करती हैं कि परिवार ने मृत पिता से मुलाकात की कोशिश भी की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला