लाइव न्यूज़ :

झारखंड के दुमका में 10 साल की किशोरी के साथ 11 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना के 40 दिन बाद सामने आया मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2023 19:00 IST

घटना के 40 दिन के बाद शनिवार शाम को किशोरी ने हिम्मत कर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर तीन नामजद और आठ आदिवासी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई हैमामले का खुलासा घटना के करीब 40 दिन बाद हुआकिशोरी ने हिम्मत कर थाने में मामला दर्ज कराया

रांची: झारखंड के दुमका जिले में एक 10 वर्षिया किशोरी से 11 लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा घटना के करीब 40 दिन बाद हुआ है। किशोरी 25 सितंबर को सीएसपी केंद्र से पैसा निकालने गई थी। इस दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना के 40 दिन के बाद शनिवार शाम को किशोरी ने हिम्मत कर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर तीन नामजद और आठ आदिवासी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि वह 25 सितंबर को छात्रवृत्ति के रुपये लेने के लिए सीएसपी केंद्र (दुमका) गई थी। वह रुपये लेकर घर लौट रही थी, तभी रेलवे स्टेशन-मुखराली रोड पर दो बाइक सवार युवक आए और उन्होंने मुझे जबरन बाइक पर बैठा लिया। पीडिता ने बताया कि आरोपी उसके बाद एक घर में ले गए, वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

दोनों युवकों ने फोन कर दो और साथियों को बुला लिया। सभी ने मेरे साथ गलत काम किया। उसके बाद मुझे पहाड़ के पास जंगल में ले गए। उन्होंने वहां फोन कर चार साथियों को और बुला लिया। फिर मेरे साथ सभी ने उसके साथ गलत काम किया। छात्रा ने बताया कि देर शाम तक मेरी हालत गंभीर हो गई थी। मुझसे चला नहीं जा रहा था। आरोपी मुझे निर्वस्त्र अवस्था में बाइक से सड़क किनारे छोड़ गए। मुझे दूसरे दिन होश आया, तब जाकर घर पहुंच पाई। मैं काफी डर गई थी, जिस वजह मैं घरवालों को कुछ नहीं बता पाया। मां-बाप ने काफी पूछा तो शनिवार को आपबीती सुनाई।

वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। एसपी पीतांबर सिंह खेवर ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :गैंगरेपझारखंडरेपPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए