लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नाना-नानी ने नई चप्पल खरीदने से किया मना तो 10 साल के बच्चे ने लगा ली फांसी

By भाषा | Updated: February 14, 2023 14:05 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि बच्चा यह कहकर अपने नाना-नानी के यहां से बाहर निकला था कि वह अपने माता पिता के घर जा रहा है। ऐसे में रास्ते में ही उसने पेड़ पर फांसी लगा ली है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 10 साल के बच्चे द्वारा फांसी लगा लेने की खबर सामने आई है। दावा है कि बच्चे के नाना-नानी ने नई चप्पल नहीं खरीदी थी इसलिए उसने अपनी जान ले ली है। पुलिस ने बताया की बच्चे ने रास्ते में एक पेड़ से फांसी लगा ली है।

मुंबई:महाराष्ट्र के बीड जिले में नाना-नानी द्वारा नई चप्पल खरीदने से मना करने पर 10 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब साढे बारह बजे की है। उन्होंने बताया कि बच्चा अपने नाना-नानी के साथ रहता था। 

क्या है पूरा मामला

लड़के के माता-पिता दोनों खेतिहर मजदूर हैं तथा एक पड़ोसी गांव के निवासी हैं। जिले के दिनरुद थाने के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को लड़के ने एक नई जोड़ी चप्पल खरीद देने के लिए कहा था लेकिन उसके नाना-नानी उसकी मांग पर सहमत नहीं हुए थे। ऐसे में इस बात से नाराज होकर बच्चे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। 

बच्चे ने रास्ते में पेड़ पर लगा ली फांसी

अधिकारी के अनुसार, खुदकुशी करने से पहले लड़के ने कहा था कि वह अपने माता-पिता के घर जा रहा है। ऐसे प्राथमिक जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि अपने माता-पिता के गांव जाने के रास्ते में लड़के ने एक पेड़ पर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रchildPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला