LIVE
Get Latest Updates
08:50 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को 1 करोड़ 50 लाख में मुंबई ने अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
08:48 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
मुजीब को आखिरी राउंड में केकेआर ने 2 करोड़ में खरीदा।
#IPL2024 #IPLAuction
08:45 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
स्टीव स्मिथ आखिरी राउंड में भी नहीं बिके। लोकी फार्ग्यूसन को आरसीबी ने 2 करोड़ में खरीदा।
#IPL2024 #IPLAuction
08:43 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
मनीष पांडे को 50 लाख में केकेआर ने खरीदा। राइली रुसो को 8 करोड़ में पंजाब ने अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
08:12 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
सेट के अंतिम खिलाड़ी - झटवेध सुब्रमण्यन को सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े।
#IPL2024 #IPLAuction
08:11 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
सुमित कुमार को दिल्ली ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा है।
#IPL2024 #IPLAuction
07:41 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
ऑस्ट्रेलिया के झॉय रिचर्ड्सन को दिल्ली ने 5 करोड़ में खरीदा।
#IPL2024 #IPLAuction
07:38 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को सीएसके ने 2 करोड़ में खरीदा।
#IPL2024 #IPLAuction
07:36 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
फिन एलेन, कॉलिन मनरो नहीं बिके। वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड के लिए केकेआर ने 1 करोड़ की 50 लाख की बोली गलाई। ऑस्ट्रेलिया के एश्टेन टर्नर को लखनऊ ने 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डेर डुसें अनसोल्ड रहे। न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल भी नहीं बिके। इंग्लैंड टॉम करन को आरसीबी ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा। न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम नहीं बिके। वेस्टइंडीज के कीमो पॉवेल भी अनसोल्ड रहे।
वेस्टइंडीज के ही ओडियन स्मिथ पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई। इंग्लैंड के डेविड विली को लखनऊ ने बेस प्राइज 2 करोड़ में खरीदा। वेस्टइंडीज के शाई होप अनसोल्ड रहे। श्रीलंका के दुशमंता चमीरा नहीं बिके। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंजबाज बेन द्वारशिश भी अनसोल्ड रहे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को किसी ने नहीं खरीदा।
#IPL2024 #IPLAuction
07:35 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंजबाज स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
06:34 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी एम सिद्धार्थ को 2 करोड़ 40 लाख में लखनऊ ने अपने साथ जोड़ा। एम अश्विन नहीं बिके। श्रेयस गोपाल 20 लाख में मुंबई इंडियंस से जुड़े।
#IPL2024 #IPLAuction
06:14 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
अनकैप्ड तेज गेंदबाजों की कैटेगरी में यश दयाल के लिए बोली 20 लाख से शुरू हुई। दयाल के लिए गुजरात और आरसीबी में बोली चली। अंत में आरसीबी ने 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
06:10 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
कुमार कुशाग्र पर चेन्नई और गुजरात ने बोली लगाई। दोनों के बीच कुशाग्र के लिए होड़ दिखी। अंत में 7 करोड़ 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा।
#IPL2024 #IPLAuction
06:08 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
भारतीय विकेटकीपर रिकी भुई को 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा। विकेटकीपर कैटेगरी में ही उर्विल पटेल नहीं बिके। विष्णु सोलंकी भी नहीं बिके।
#IPL2024 #IPLAuction
05:43 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
शाहरुख खान का बेस प्राइज 40 लाख था। पंजाब ने शाहरुख पर बोली शुरू की। शाहरुख पर गुजरात ने भी बोली लगाई। अंत में उन्हें गुजरात ने 7 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
05:38 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
अनकैप्ड ऑलराउंडर के ग्रुप में सरफराज खान नहीं बिके। मोहम्मद अरशद खान अनसोल्ड रहे। राज अंगद बावा भी नहीं बिके। विव्रांत शर्मा भी नहीं बिके। अर्शिल कुलकर्णी को लखनऊ ने 20 लाख में अपने साथ जोड़ा। अतीत शेठ नहीं बिके। ऋत्विक शौकीन नहीं बिके।
#IPL2024 #IPLAuction
05:29 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
अंगक्रिश रघुवंशी को 20 लाख में केकेआर ने अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
05:27 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
समीर रिजवी को चेन्नई ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा। अनकैप्ड सौरभ चौहान नहीं बिके। प्रियांश आर्या भी अनसोल्ड रहे। मनन वोहरा का बेस प्राइज भी 20 लाख था, वह भी नहीं बिके।
#IPL2024 #IPLAuction
05:17 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शुभम दुबे को राजस्थान ने 5 करोड़ 80 लाख मेंअपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
04:00 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद अनसोल्ड रहे। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन भी नहीं बिके। न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी को भी खरीददार नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी नहीं बिके। अफगानिस्तान के मुजीब रहमान पर भी बोली नहीं लगी।
#IPL2024 #IPLAuction
03:55 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
श्रीलंका के दिलशान मधुशंका के लिए बोली 50 लाख से शुरू हुई। लखनऊ और मुंबई में खरीदने की होड़ लगी। मधुशंका को 4 करोड़ 60 लाख में मुंबई ने खरीदा।
#IPL2024 #IPLAuction
03:52 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को हैदराबाद ने 1 करोड़ 60 लाख में अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
03:46 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई। दिल्ली और मुंबई बोली लगाने के लिए मैदान में उतरे। गुजरात और केकेआर के बीच भी होड़ लगी। अंत में स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में केकेआर ने अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
03:37 PM
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को दुबई में चल रही आईपीएल नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
03:30 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
भारतीय तेज गेंदबाद शिवम मावी के लिए 50 लाख से बोली शुरू हुई। मावी के लिए लखनऊ ने बोली शुरू की। शिवम मावी को अंत लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 6 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
03:25 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
भारतीय तेज गेंदबाद उमेश यादव के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई। हैदराबाद और गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। कीमत बढ़ कर जल्द ही 5 करोड़ हो गई। उमेश यादव को अंत गुजरात ने 5 करोड़ 80 लाख में अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
03:22 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
लोकी फार्ग्यूसन के लिए बोली 2 करोड़ से शुरू हुई, नहीं बिके। चेतन सकारिया के लिए बोली 50 लाख से शुरू हुई। कोलकाता ने 50 लाख में अपने साथ जोड़ा। वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ के लिए दिल्ली और चेन्नई ने बोली लगाई। लखनऊ और आरसीबी भी मैदान में उतरी। अल्जारी जोसेफ को अंत आरसीबी ने 11 करोड़ 50 लाख में अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
03:14 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
फिल साल्ट के लिए बोली 1 करोड़ 50 लाख से शुरू हुई। अनसोल्ड रहे। क्रिस्टन स्टब 50 लाख में दिल्ली से जुड़े। केएस भारत केकेआर से जुड़े। जोश इंग्लिस नहीं बिके।
#IPL2024 #IPLAuction
03:06 PM
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई में चल रही आईपीएल नीलामी में 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा
02:43 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
क्रिस वोक्स को 4 करोड़ 20 लाख में पंजाब ने अपने साथ जोड़ा
#IPL2024 #IPLAuction
02:40 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के लिए 1 करोड़ से बोली शुरू हुई। दिल्ली और पंजाब ने बोली गलाई। जल्द ही कीमत 6 करोड़ के पार पहुंच गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में मिचेल को चेन्नई ने 14 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
02:25 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
हर्षल पटेल के लिए बोली 2 करोड़ से शुरू हुई। गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ और पंजाब भी मैदान में उतरी। हर्षल के लिए बोली 10 करोड़ के पार पहुंच गई। अंत में हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख में अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
02:17 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जे को मुंबई ने 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। बेस प्राइज 2 करोड़ था।
#IPL2024 #IPLAuction
02:14 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस भी मैदान में उतरी। कीमत तेजी से बढ़ने लगी। आरसीबी भी कुछ देर बाद मैदान में आ गई। अंत में 20 करोड़ 50 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
02:03 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई के लिए बोली 50 लाख से शुरू हुई। गुजरात ने बोली शुरू की। 50 लाख गुजरात ने अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
02:02 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के लिए बोली 2 करोड़ से शुरू हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। सनराइजर्स भी बोली में उतरी। हैदराबाद ने भी बोली लगाई।
4 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
01:59 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र के लिए 50 लाख से बोली शुरू हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स भी मैदान में उतरी। गुजरात और पंजाब ने भी बोली लगाई। अंत में ने 1 करोड़ 80 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स नेखरीदा।
#IPL2024 #IPLAuction
01:54 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
श्रीलंका के वानिंदू हसरंगा के लिए 1 करोड़ से बोली शुरू हुई। हैदराबाद ने बोली लगाई। अंत में 1 करोड़ 50 लाख मेंसनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
#IPL2024 #IPLAuction
01:39 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
भारत के मनीष पांडे का बेस प्राइज 50 लाख था। अनसोल्ड रहे, किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
#IPL2024 #IPLAuction
01:38 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। बेस प्राइज 2 कोरड़ था। किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
#IPL2024 #IPLAuction
01:36 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
भारत के करुण नायर के लिए नीलामी 50 लाख से शुरू हुई। अनसोल्ड रहे।
#IPL2024 #IPLAuction
01:35 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड की बोली 2 करोड़ से शुरू हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई। चेन्नई ने भी दिलचस्पी दिखाई। 6 करोड़ 80 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
01:27 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के लिए बोली 2 करोड़ से शुरू हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने रूचि दिखाई। राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाई। हैरी ब्रुक को 4 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा।
#IPL2024 #IPLAuction
01:22 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
राइली रूसो बेस प्राइज 2 करोड़ के साथ अनसोल्ड रहे।
#IPL2024 #IPLAuction
01:21 PM
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
रोवमन पावेल से शुरू हुई नीलामी। 1 करोड़ बेस प्राइज। केकेआर और राजस्थान रॉयल्स में होड़। वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर को अंत में 7 करोड़ 40 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
#IPL2024 #IPLAuction
01:10 PM
आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन शुरू
23 खिलाड़ियों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये, 13 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़। मिचेल मार्श, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर 2 करोड़ बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों में शामिल।
#IPL2024 #IPLAuction
01:06 PM
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार एक महिला नीलामीकर्ता मंगलवार को दुबई में मिनी-नीलामी का आयोजन करेगी। मल्लिका सागर, जो हाल ही में महिला प्रीमियर लीग में गैवेल मास्टर थीं, इस आयोजन के लिए ह्यू एडमीडेस की जगह लेंगी।
IPL Auction 2024: दुबई में कौन करेगा क्रिकेटर्स की नीलामी?
01:02 PM
दुबई में सज गया है मंच
#IPL2024 #IPLAuction
12:56 PM
गुजरात टाइटंस के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे
गुजरात टाइटंस के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं। 38.15 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में जा रही गुजरात हार्दिक पांड्या की जगह भरने के लिए किसी एक खिलाड़ी पर बड़ा दाव लगा सकती है। 13.15 करोड़ रुपये के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे कम पर्स वाली टीम है।
#IPL2024 #IPLAuction
12:47 PM
आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन
कुल 1166 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन। नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ी।
भारतीय खिलाड़ियों की संख्या - 214
विदेशी खिलाड़ियों की संख्या- 119
देश के लिए खेल चुके खिलाड़ी- 215
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू न करने वाले खिलाड़ी- 215
10 टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों की जगह खाली
30 विदेशी खिलाड़ियों की जगह खाली
#IPL2024 #IPLAuction
Open in appशेअर :