IPL Auction 2024: पांच अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर 10 टीमों की नजर, देखें खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL Auction 2024: शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में 116 कैप्ड और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 77 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से अधिकतम 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 15, 2023 05:17 PM2023-12-15T17:17:40+5:302023-12-15T17:20:16+5:30

IPL Auction 2024 Shahrukh Khan Kartik Tyagi Ramandeep Singh Urvil Patel Vivrant Sharma Five uncapped Indian players to look out for 10 team  | IPL Auction 2024: पांच अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर 10 टीमों की नजर, देखें खिलाड़ियों की लिस्ट

file photo

googleNewsNext
Highlights214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं।119 में से दो खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस से हैं।नीलामी 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में होने वाली है।

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ते जा रही है। 2024 की तैयारी शुरू हो गई है। 2024 संस्करण से पहले नीलामी 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में होने वाली है। आयोजकों ने कुल 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। 119 में से दो खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस से हैं।

2024 आईपीएल नीलामीः भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची-

शाहरुख खान (तमिलनाडु)- शाहरुख खान की फिनिशिंग क्षमता गजब है। कई टीम दांव खेल सकती हैं। 2021 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि शाहरुख रन बनाने में सफल नहीं हुए। परिणामस्वरूप फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 की नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया।

कार्तिक त्यागी (उत्तर प्रदेश)- कार्तिक त्यागी उस भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे, जो 2020 अंडर19 विश्व कप में उपविजेता रही थी, जिसने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट सहित 11 विकेट लिए थे। राजस्थान रॉयल्स के बाद तेज गेंदबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा था। कुछ खास नहीं कर सके। इस बार कई टीम के जेहन में होंगे।

रमनदीप सिंह (पंजाब)- रमनदीप सिंह पिछले दो सीज़न से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। 2022 संस्करण के दौरान 5 विकेट लिए। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी मध्यम गति से छह विकेट लिए हैं। पंजाब के ऑलराउंडर ने हाल ही में समाप्त हुए सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे टूर्नामेंट में भी अपनी फिनिशिंग क्षमता दिखाई है। इस बार टीम की नजर में है। 

उर्विल पटेल (गुजरात)- उर्विल पटेल ने हाल ही में समाप्त हुई विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और चार मैचों में 311 रन बनाए। इसमें 41 गेंद में लगाया गया शतक भी शामिल है, जो लिस्ट ए क्रिकेट में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ किसी भारतीय द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। 25 वर्षीय खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स टीम का हिस्सा था, जो 2023 संस्करण में उपविजेता रही थी।

विवरांत शर्मा (जम्मू एवं कश्मीर)- सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रुपये में खरीदे जाने के बाद विवरांत शर्मा ने सुर्खियां बटोरीं। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बोली युद्ध के बाद 2023 आईपीएल नीलामी में 2.20 करोड़ खरीदा गया। जम्मू के 24 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल के 2023 संस्करण में अपनी एकमात्र पारी में अर्धशतक बनाया और 47 गेंदों पर 69 रन बनाए।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने हाल ही में समाप्त हुई विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मिजोरम के खिलाफ 144 रनों की शानदार पारी खेली और इसके बाद उत्तराखंड के खिलाफ 83 रनों की पारी खेली। कलाई से लगातार स्पिन गेंदबाजी करने की अतिरिक्त क्षमता के साथ, आगामी नीलामी में टीमों की नजर इस ऑलराउंडर पर होगी।

Open in app