लाइव न्यूज़ :

Share Market: अचानक से रुका जेरोधा ऐप, ऑर्डर प्लेस न होने पर यूजर्स का फूटा गुस्सा, कंपनी ने मांगी माफी

By आकाश चौरसिया | Updated: January 29, 2024 11:11 IST

शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए प्लेटफॉर्म जिरोधा के ऐप पर कुछ गड़बड़ी सोमवार सुबह देखी गई। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कंपनी के ऐप के विरुद्ध अपनी बात रखी क्योंकि सुबह होते ही सभी को कंपनियों में निवेश करना होता है। इस सुविधा को अभी तक अच्छे से सुचारु रूप से जिरोधा और कई अन्य कंपनियां चला रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिरोधा ऐप में सुबह 9 बजे यूजर्स को आई दिक्कतइस बात को लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कियाअब कंपनी ने इस दिक्कत पर माफी मांगी

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए देश का जाना-मान प्लेटफॉर्म जिरोधा ऐप पर कुछ गड़बड़ी सोमवार सुबह सामने आई, जिससे यूजर्स को दो-चार होना पड़ा। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कंपनी के ऐप के विरुद्ध अपनी बात रखी क्योंकि सुबह होते ही सभी को कंपनियों में निवेश करना होता है। इस सुविधा को अभी जिरोधा और कई अन्य कंपनियां दे रही हैं। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी शिकायत करते हुए कहा कि न तो वो जिरोधा के ऐप पर किसी जानकारी को देख पा रहे हैं, न ही आज के किसी ट्रेड के बारे में उन्हें पता चल रहा है। 

एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "क्या हो रहा है, सभी ऑर्डर लॉक कर दिए जा रहे हैं और पोजीशन बंद करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।" इसके अलावा दूसरे यूजर ने कहा कि जिरोधा हर समय तकनीक के बारे में बात करती है और ऐसे समय में वह क्या कर रही है? 

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, कंपनी की वेबसाइट पर सुबह 9:00 बजे मोबाइल ब्रोकरेज और ट्रेडिंग में दिक्कत की शिकायत आई है और यह सब अचानक हुआ। इस क्रम में एक यूजर ने कहा कि बैंकएक्स ऑर्डर नहीं लिए जा रहे हैं, लगभग 10 मिनट हो गए हैं।

इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा कि बाजार में वो अपनी पोजिशन को लॉक करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसके साथ ही जिरोधा का कॉल सेंटर उनकी कॉल पर कोई जवाब नहीं दे रहा है। 

वहीं, एक और सोशल मीडिया यूजर ने अपने आपा खोते हुए एक पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि जिरोधा ऐप के यूजर्स का अब रिएक्शन है कि कनेक्टिविटी कहां हैं? 

अब जिरोधा की ओर से सभी यूजर्स को आई दिक्कत के लिए माफी मांगी गई है। इसके साथ कंपनी ने कहा कि कनेक्टिविटी समस्या के कारण, हमारे कुछ उपयोगकर्ताओं को काइट पर ऑर्डर प्लेसमेंट में रुक-रुक कर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे का अब समाधान कर दिया गया है। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketनेशनल स्टॉक एक्सचेंजStock marketNSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम