लाइव न्यूज़ :

सोनी से करार रद्द होने के बाद जी को हुआ नुकसान, मार्केट में 30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद

By आकाश चौरसिया | Updated: January 23, 2024 17:13 IST

जी के शेयर बीएसई में 162.25 रुपये के साथ 29 फीसदी के साथ डिप यानी गिर गए। यह 52 वें हफ्ते में सबसे निचले स्तर पर है और पिछले महीने 12 दिसंबर को इसका 52 वें हफ्ते में बढ़ोतरी के साथ एक शेयर की कीमत 299.50 रुपये थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोनी और जी के साझेदारी रद्द होने के बाद जी के शेयरों में 30 फीसदी की गिरावटआज के मार्केट बंद होने पर इसके शेयर का भाव 160.90 रुपये ही मात्र रह गयागिरावट के बाद निवेशकों ने अपने टारगेट में 50 फीसदी की कटौती कर हुए मार्केट से बाहर

नई दिल्ली: सोनी और जी के साझेदारी रद्द होने के बाद जी के शेयरों में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को इसके एक शेयर की कीमत 231.75 रुपये थी और आज के मार्केट बंद होने पर इसके शेयर का भाव 160.90 रुपये ही मात्र रह गया। मार्केट में गिरावट को देखते हुए निवेशकों ने अपने टारगेट में 50 फीसदी की कटौती कर बाहर निकलने का फैसला किया। 

वहीं, जी के शेयर बीएसई में 162.25 रुपये के साथ 29 फीसदी के साथ डिप कर गए। यह 52 वें हफ्ते में सबसे निचले स्तर पर दिखा और पिछले महीने 12 दिसंबर को इसका 52 वें हफ्ते में बढ़ोतरी 299.50 रुपये थी। अब मार्केट के रुख देखते हुए विश्लेषकों ने अनुमान लगया कि यह गिरावट 170 से 200 के बीच रह सकती है। 

जी के मार्केट में कुल शेयर 10,52,31,549 हैं, जिनकी कीमत 1 हजार 761 करोड़ रुपये है, जिनमें दोपहर 12:20 बजे तक थोड़े बदलवा देखने को मिले। जी के शेयरों की मात्रा में आई गिरावट से इसे उबरने में समय लग सकता है। 

मोतीलाल ओसवाल फर्म ने बताया कि जी इस रुख से जल्दी कामयाब होने में नाकमयाब रह सकती है। अभी लंबे समय के लिए बिजनेस में बहुत संकुचित होने के आसार हैं। सीएलएसए ने जी के शेयर की कीमत 300 से 198 जाने की उम्मीद जताई। ऐसा लगा कि रिलायंस और डिज्नी स्टार के कथित विलय से प्रतिस्पर्धा तेज हो सकती है। 

वहीं, एलारा कैपिटल ने इस गिरावट पर अनुमान जताया कि 2025 तक इसके शेयर को बेचने के लिए 340 से घटाकर 170 रुपये कर दिया है। लेकिन अगर डिज्नी अनुबंध का सम्मान किया जाता है, तो लक्ष्य मूल्य 130 रुपये तक बढ़ सकता था।

बीएसई की रिपोर्ट के मुताबिक, जी ने कहा कि सोनी के साथ अच्छी साझेदारी में कई विचार-विमर्श करने के बावजूद, दोनों पक्ष लंबित शर्तों पर आम सहमति पर पहुंचने में विफल रहे, जिसके लिए एमसीए की शर्तों के तहत जी और कलवर मैक्स, बीईपीएल दोनों की ओर से कार्रवाई की आवश्यकता थी। जी के अनुसार, एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका विलय के हित में पद छोड़ने के लिए सहमत थे। 

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock marketZee TV
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?