लाइव न्यूज़ :

Zee Entertainment: टीआईसी के 50 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी, जी एंटरटेनमेंट ने रिपोर्ट में कहा, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2024 13:17 IST

Zee Entertainment: रिपोर्ट में कहा, ‘‘केंद्र में 650 से अधिक इंजीनियर हैं, जो हमें डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में आगे बढ़ने में अद्वितीय बढ़त देते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देटीआईसी प्रौद्योगिकी समाधान उपलब्ध कराता है।जी एंटरटेनमेंट ने एक मासिक प्रबंधन परामर्श कार्यक्रम 3एम का गठन किया है।प्रदर्शन से जुड़े प्रमुख मोर्चों पर प्रबंधन टीम का मार्गदर्शन करता है।

Zee Entertainment: जी एंटरटेनमेंट ने अपने बेंगलुरु स्थित प्रौद्योगिकी और नवोन्मेषण केंद्र (टीआईसी) में लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी ने एक विशेष समिति के सुझाव के बाद यह कदम उठाया। इस समिति ने कंपनी के विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों का गंभीरता से आकलन किया था। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेईईएल) ने शुक्रवार को बयान में कहा कि प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने लागत दक्ष ढांचा बनाने के लिए टीआईसी के 50 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है। टीआईसी प्रौद्योगिकी समाधान उपलब्ध कराता है।

हालांकि, कंपनी ने इस कदम से प्रभावित कर्मचारियों की सटीक संख्या साझा नहीं की है, लेकिन जी एंटरटेनमेंट ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘केंद्र में 650 से अधिक इंजीनियर हैं, जो हमें डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में आगे बढ़ने में अद्वितीय बढ़त देते हैं।’’ जी एंटरटेनमेंट ने एक मासिक प्रबंधन परामर्श कार्यक्रम 3एम का गठन किया है।

यह प्रदर्शन से जुड़े प्रमुख मोर्चों पर प्रबंधन टीम का मार्गदर्शन करता है। कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘हाल ही में आयोजित 3एम कार्यक्रम के दौरान बोर्ड से प्राप्त मार्गदर्शन के आधार पर प्रबंध निदेशक एवं सीईओ (पुनीत गोयनका) ने टीआईसी की संरचना में लगभग 50 प्रतिशत की कटौती की है और इसके काम के दायरे को सुव्यवस्थित किया है।’’ 

टॅग्स :Zee Entertainmentjobs
Open in App

संबंधित खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर