लाइव न्यूज़ :

वाईएसआर स्टील कॉरपोरेशन को कड़प में प्रस्तावित संयंत्र के लिए साझेदार की तलाश

By भाषा | Updated: November 16, 2020 23:56 IST

Open in App

अमरावती, 16 नवंबर वाईएसआर स्टील कॉरपोरेशन स्टील लिमिटेड (वाईएसआरएससीएल) ने आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में प्रस्तावित इस्पात संयंत्र को चलाने और विकसित करने के लिए इस्पात उद्योग की प्रमुख कंपनियों से संयुक्त उपक्रम साझेदार बनने के सोमवार को प्रस्ताव मंगाए। वाईएसआरएससीएल आंध्र प्रदेश सरकार की इकाई है।

राज्य सरकार की योजना 30 लाख टन सालाना क्षमता वाला इस्पात संयंत्र स्थापित करने की है। इसमें उच्च ग्रेड के इस्पात का निर्माण किया जाएगा।

इस संयंत्र की लागत 16,188 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह करीब 25,000 लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराएगा। सरकार ने इसके लिए जम्मालामाडुगू के पास सुन्नापुराल्लापल्ली में 3,500 एकड़ से अधिक भूमि की व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने पिछले साल 23 दिसंबर को इसका शिलान्यास किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमशरूम फार्मिंग यूनिट के नाले में जहरीली गैस के कारण पिंटू राजेश प्रसाद, व्यास सोहम कुमार और गौतम रामसुरन कुशवाहा की मौत

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

भारतकार में AC नहीं चलाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा क्यों?, घर से निकलते समय जेब में प्याज लेकर चलो?, वीडियो

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसानों और कृषि के सामने कमजोर मानसून का जोखिम 

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां