लाइव न्यूज़ :

Yes Bank की निकासी सीमा पर लगी रोक 18 मार्च को होगी खत्म, सरकार ने बैंक के पुनर्गठन की योजना अधिसूचित की, जानें रिकवरी प्लान

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 14, 2020 10:21 IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पांच मार्च को यस बैंक पर रोक लगा दी थी जिसके तहत प्रति जमाकर्ता तीन अप्रैल तक बैंक से अधिकतम 50,000 रुपये ही निकाल सकता था।

Open in App
ठळक मुद्दे यस बैंक की योजना 13 मार्च को अधिसूचित की गई थी इसलिए बैंक पर लगी रोक तीसरे काम-काजी दिवस यानि 18 मार्च को हटा ली जाएगी।भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को संकट-ग्रसित यस बैंक में 7,250 करोड़ रुपये लगाने की मंजूरी मिली है।

नई दिल्ली:  केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने  सरकारी अधिसूचना जारी कर बताया है कि यस बैंक (Yes Bank) पर लगी रोक 18 मार्च की शाम छह बजे से हटा ली जाएगी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कल 'यस बैंक लिमिटेड पुनर्निर्माण योजना, 2020' को अधिसूचित किया। अधिसूचना (नोटिफिकेशन) के मुताबिक 3 दिनों के अंदर बैंक पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे और एक नया बोर्ड बनाया जाएगा, जिसमें  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) के कम से कम 2 निदेशक होंगे। अधिसूचना जारी होने के सात दिनों के अंदर कार्यभार संभाल लेगा। वर्तमान प्रशासक प्रशांत कुमार को प्रबंध निदेशक, सीईओ नियुक्त किया गया है।  

'Yes Bank Ltd Reconstruction Scheme, 2020' notified by Union Finance Ministry, yesterday. The moratorium on the bank will be lifted within 3 days of the notification and a new board, having at least 2 directors of SBI, will take over within 7 days of the issuance of notification. pic.twitter.com/rR0eHVtVY3— ANI (@ANI) March 14, 2020

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को संकट-ग्रसित यस बैंक में 7,250 करोड़ रुपये लगाने की मंजूरी मिली है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने इसकी जानकारी दी है। एसबीआई ने बीएसई को बताया, ‘‘केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की 11 मार्च को हुई बैठक में 10 रुपये प्रति शेयर की दर से यस बैंक के 725 करोड़ शेयर खरीदने को मंजूरी दी गयी। अभी इस सौदे को नियामकीय मंजूरियां मिलनी शेष हैं।’’ इस सौदे के बाद यस बैंक में एसबीआई की हिस्सेदारी उसकी कुल भुगता पूंजी के 49 प्रतिशत से ऊपर नहीं जाएगी।

गजट अधिसूचना में बताया गया कि यस बैंक पुनर्गठन योजना 13 मार्च, 2020 से प्रभावी होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पांच मार्च को यस बैंक पर रोक लगा दी थी जिसके तहत प्रति जमाकर्ता तीन अप्रैल तक बैंक से अधिकतम 50,000 रुपये ही निकाल सकता था।

 यस बैंक की योजना 13 मार्च को अधिसूचित की गई थी इसलिए बैंक पर लगी रोक तीसरे काम-काजी दिवस यानि 18 मार्च को हटा ली जाएगी।

टॅग्स :यस बैंकभारतीय स्टेट बैंकभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!