लाइव न्यूज़ :

Yes Bank को सितंबर तिमाही में हुआ 629 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा

By भाषा | Updated: November 1, 2019 18:19 IST

Open in App

संपत्ति की गुणवत्ता में गिरावट आने के कारण येस बैंक को सितंबर तिमाही में एकीकृत आधार पर 629.10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। बैंक को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 951.47 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी बैंक को 95.56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक ने शेयर बाजार से कहा कि इस दौरान बैंक की कुल एकीकृत आय भी पिछले वित्त वर्ष के 8,713.67 करोड़ रुपये से कम होकर चालू वित्त वर्ष में 8,347.50 करोड़ रुपये पर आ गयी। बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में इस दौरान भारी गिरावट देखने को मिली है।

उसकी समग्र गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 1.60 प्रतिशत से बढ़कर 7.39 प्रतिशत पर पहुंच गयी। शुद्ध एनपीए भी 0.84 प्रतिशत से बढ़कर 4.35 प्रतिशत पर पहुंच गया। बैंक ने कहा कि एनपीए के लिये किया जाने वाला प्रावधान 942.53 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,336.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बीएसई में बैंक का शेयर 5.46 प्रतिशत गिरकर 66.6 रुपये पर आ गया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी