लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई से मांगा 1.7 मिलयन डॉलर हर्जाना, जानें क्या है मामला

By अनुराग आनंद | Updated: January 27, 2021 16:00 IST

दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड के भाई से हर्जाने के तौर पर 12.3 करोड़ रुपए मांगे गए थे। जानिए मामला क्या है...

Open in App
ठळक मुद्देअसल में इस विवाद की शुरुआत 2019 में हुई थी।इसी मामले में जेफ बेजोस ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई से यह हर्जाना वसूला है।

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस के मामल में बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने अपनी प्रेमिका के भाई माइकल सांचेज से हर्जाना मांगा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जेफ बेजोस ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई को 1.7 मिलियन डॉलर की मांग कर रहे हैं।

बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड के भाई माइकल सांचेज ने बेजोस पर एक मानहानी का केस दर्ज किया था। इस केस में जेफ बेजोस जीत गए थे। इसके बाद बेजोस ने गर्लफ्रेंड के भाई से हर्जाने के तौर पर करीब 12.3 करोड़ रुपये मांगे थे।

इसी मामले में जेफ बेजोस ने उससे यह हर्जाना वसूला है। इसी वजह से अब बेजोस ने माइकल से मांग की है कि वह लीगल फीस के तौर पर खर्च हुए पैसे चुकाए। असल में विवाद की शुरुआत 2019 में हुई थी।

तब जेफ बेजोस शादीशुदा थे। तभी उनके अफेयर की जानकारी कुछ मीडिया में जेफ के अफेयर की खबर वायरल हो गई थी। मैगजीन्स में लॉरेन और बेजोस के कुछ प्राइवेट मैसेज और कपल की फोटोज छाप दिए गए थे।

यही नहीं मैगजीन ने यह भी कहा था कि उनके पास कपल की ऐसी तस्वीरें भी हैं जिसे छापना उचित नहीं होगा। मैगजीन में रिपोर्ट छपने से कुछ ही घंटों के बाद ही बेजोस को अपनी पत्नी को तालाक देना पड़ा था। बेजोस ने शुक्रवार को कहा कि माइकल सैन्चेज ने अपनी बहन (उनकी गर्लफ्रेंड) और उन्हें धोखा दिया।

बेजोस ने आरोप लगाया कि माइकल ने करीब 14 लाख रुपये में एक मीडिया कंपनी को बातचीत बेच दिए थे।

इसके बाद माइकल सांचेज ने बेजोस पर मानहानी के आरोप लगाए थे। लेकिन, इस केस में सांचेज की हार हुई थी। इसके बाद बेजोस ने हर्जाना के तौर पर इस रकम की मांग की है।

बेजोस इस समय करीब 193 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उधर, माइकल के वकील टॉम वॉरेन ने कहा कि बेजोस का फीस मांगना घिनौना और कई स्‍तरों पर हास्‍यास्‍पद है। 

नैशनल इनक्वायरर ने जनवरी 2019 में अपनी एक रिपोर्ट में बेजोस के एक्सट्रा मेरिटल (विवाहेतर) संबंधों का खुलासा कर सनसनी फैला दी थी। यहां तक कि अखबार ने दोनों के बीच हुई बातचीत के टेक्स्ट मेसेज को भी सार्वजनिक कर दिया था।

टॅग्स :जेफ बेजोसअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?