लाइव न्यूज़ :

World Economic Forum: आकर्षक निवेश गंतव्य बना भारत, डीपीआई, दिवाला कानून, कर संहिता में अहम बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2024 17:59 IST

World Economic Forum: अलग-अलग नीतिगत विकल्पों की वजह से भारत काफी आकर्षक निवेश गंतव्य बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआपके पास दिवाला कानून और कराधान संहिता भी हैं।70 प्रतिशत कंपनियां एआई को एक बड़ी ताकत मानती हैं। प्रौद्योगिकी में तेजी से हो रहे बदलावों के अनुरूप खुद को ढालने की जरूरत है।

World Economic Forum: दिवाला कानून और कराधान संहिता जैसे नीतिगत बदलावों तथा डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (डीपीआई) की वजह से भारत वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए आकर्षक निवेश गंतव्य बन गया है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के वित्तीय और मौद्रिक प्रणाली केंद्र के प्रमुख मैथ्यू ब्लेक ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बाजारों में एक है और निवेशकों ने यहां पैसा बनाया है। ब्लेक ने यह भी जोड़ा कि बाजार हमेशा एक दिशा में नहीं चलते हैं, और यहां उतार-चढ़ाव की संभावना रहती है, इसलिए निवेशकों को शिक्षित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘अलग-अलग नीतिगत विकल्पों की वजह से भारत काफी आकर्षक निवेश गंतव्य बन गया है। तकनीकी नजरिये से एक सक्षम वातावरण बनाने वाले डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के साथ ही आपके पास दिवाला कानून और कराधान संहिता भी हैं।’’

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूईएफ और कैम्ब्रिज सेंटर फॉर अल्टरनेटिव फाइनेंस के फिनटेक सीईओ सर्वेक्षण से पता चला है कि 70 प्रतिशत कंपनियां एआई को एक बड़ी ताकत मानती हैं। ब्लेक ने क्षेत्रीय नियामकों से कहा कि जोखिम प्रबंधन के संदर्भ में एआई मददगार हो सकता है और उन्हें प्रौद्योगिकी में तेजी से हो रहे बदलावों के अनुरूप खुद को ढालने की जरूरत है।

टॅग्स :भारतीय रुपयासकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित