लाइव न्यूज़ :

विश्व बैंक श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर देने के लिए तैयारः रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 30, 2022 16:38 IST

विश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा ने पिछले हफ्ते विदेश मंत्री जीएल पेइरिस से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया कि विश्व बैंक श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की राशि जारी कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व बैंक श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने के लिए 70 करोड़ डॉलर की राशि दे सकता हैविश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा ने विदेश मंत्री जीएल पेइरिस से मुलाकात में यह बात कही विश्व बैंक श्रीलंका में पहले से स्वीकृत परियोजनाओं की राशि को पुनर्नियोजित करके जारी करेगा

कोलंबो: विश्व बैंक ने गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे पड़ोसी देश श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की राशि जारी करने की मंशा जताई है। मौजूदा कर्जों को ही नए मद में आवंटित करने से श्रीलंका को फौरी राहत मिलने की उम्मीद है।

समाचार वेबसाइट ‘कोलंबो गजट’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा ने पिछले हफ्ते विदेश मंत्री जीएल पेइरिस से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक पहले से स्वीकृत परियोजनाओं की राशि पुनर्नियोजित कर जारी करेगा।

विदेश मंत्रालय के हवाले से प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक, कांडा ने पेइरिस को आश्वासन दिया है कि विश्व बैंक इस बारे में एशियाई विकास बैंक (एडीबी), एशियाई अवसरंचना निवेश बैंक (एआईआईबी) एवं संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के साथ मिलकर काम करेगा।

इस दौरान श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कांडा से यह मांग की कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से दीर्घकालिक मदद नहीं मिलने तक विश्व बैंक से मदद मुहैया कराई जाए।

इस पर कांडा ने कहा कि आने वाले महीनों में श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर दिए जाएंगे। विदेशी मुद्रा के गहरे संकट और उच्च मुद्रास्फीति के दौर से गुजर रहे श्रीलंका ने आईएमएफ से राहत पैकेज देने का अनुरोध किया हुआ है। आईएमएफ ने भी इस दिशा में सकारात्मक संकेत दिए हैं।

मालूम हो कि साल 1948 में मिली आजादी के बाद से श्रीलंका सबसे भयानक आर्थिक मंदी से गुजर रहा है। हालात इतने खराब है कि देश में खाने पीने के सामान, जरूरी दवाईयों और डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत हो गई है। श्रीलंका की जनता इसके लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पद छोडने के लिए लगातार आंदोलन कर रही है।

वहीं भारत अपने पड़ोसी मुल्क को इस आपदा से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और दवाईयों और भोजन सहित जरूरी सामानों के साथ कई तरह की मानवीय सहायता भेज रहा है।   

टॅग्स :श्रीलंकाWorld Bank
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित