लाइव न्यूज़ :

Workplace Survey Report: 76 प्रतिशत कर्मचारी कार्यस्थलों पर अपनी खुशहाली के स्तर से संतुष्ट नहीं, 2132 कर्मचारियों के बीच ऑनलाइन सर्वेक्षण, जानें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2023 20:32 IST

Workplace Survey Report: रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नियोक्ताओं के साथ काम करने वाले सिर्फ 24 प्रतिशत कर्मचारी ही अपने कार्यस्थल पर बेहतरी एवं खुशहाली के उच्चस्तर को महसूस कर पाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठनों में उनकी बेहतरी का निम्न स्तर है।अधिकारी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम करने की उनसे उम्मीद करते हैं।कर्मचारियों के नजरिये में भी साफ बदलाव नजर आता है।

Workplace Survey Report: देशभर के करीब 76 प्रतिशत कर्मचारी कार्यस्थलों पर अपनी खुशहाली के स्तर से संतुष्ट नहीं हैं। एक सर्वेक्षण रिपोर्ट से यह नतीजा निकला है। देश भर में 2,132 कर्मचारियों के बीच कराए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण पर यह रिपोर्ट आधारित है।

रोजगार वेबसाइट इनडीड और बाजार शोध फर्म फॉरेस्टर कंसल्टिंग ने मिलकर यह सर्वेक्षण किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नियोक्ताओं के साथ काम करने वाले सिर्फ 24 प्रतिशत कर्मचारी ही अपने कार्यस्थल पर बेहतरी एवं खुशहाली के उच्चस्तर को महसूस कर पाते हैं। बाकी 76 प्रतिशत कर्मचारियों को लगता है कि उनके संगठनों में उनकी बेहतरी का निम्न स्तर है।

सर्वेक्षण में शामिल 67 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागियों ने कहा कि काम के समय उनकी बेहतरी के लिए उनके नियोक्ता ही जिम्मेदार होते हैं। वहीं 69 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि उनके वरिष्ठ अधिकारी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम करने की उनसे उम्मीद करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, समावेशन, स्वीकार्यता, सम्मानजनक संवाद और सहयोगी रुख वाले प्रबंधकों की मौजूदगी जैसे कारक किसी भी कार्यस्थल पर कर्मचारियों की खुशहाली में अहम भूमिका निभाते हैं। इनडीड इंडिया के बिक्री प्रमुख शशि कुमार ने कहा, ‘‘हमारे नतीजे दर्शाते हैं कि आने वाले समय में कार्यस्थल पर कर्मचारियों की खुशहाली पर जोर देने में बढ़ोतरी ही होगी। काम के दौरान खुशहाली को लेकर कर्मचारियों के नजरिये में भी साफ बदलाव नजर आता है।’’

टॅग्स :दिल्लीनौकरीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स