लाइव न्यूज़ :

कहीं से भी कर सकेंगे काम: दुनिया की इस बड़ी कंपनी का ऐलान, भारत से करेगी 9000 लोगों की भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: September 21, 2022 11:41 IST

वैश्विक कस्टमर सर्विस सॉफ्टवेयर और सर्विसेस कंपनी [24]7.ai ने कहा है कि वह भारत से 9000 लोगों की भर्ती की योजना बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक कस्टमर सर्विस सॉफ्टवेयर और सर्विसेस कंपनी [24]7.ai ने भारत से 9000 हजार लोगों की भर्ती की बात कही है।कंपनी ने कहा कि उसने पिछले साल भी भारत से 5000 लोगों को भर्ती किया था।कंपनी के अनुसार इस साल भर्ती किए जाने वालों के पास कहीं से भी काम करने का विकल्प होगा।

नई दिल्ली: कोविड काल के बाद कई ऐसे लोग हैं जो अब अपने छोटे शहरों, गांव में बैठकर ही नौकरी करना चाहते हैं। अगर आपकी भी इच्छा ऐसी तो एक अच्छी खबर है। दरअसल, वैश्विक कस्टमर सर्विस सॉफ्टवेयर और सर्विसेस कंपनी [24]7.ai ने मंगलवार को कहा कि वह टियर II और III यानी छोटे शहरों से प्रतिभाओं की खोज करेगी। कंपनी ने कहा कि वह पूरे भारत से लगभग 9,000 नए कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रही है।

खास बात ये है कि इन कर्मचारियों के पास कहीं से भी काम करने की छूट होगी। कंपनी ने कहा कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए वॉयस और चैट प्रक्रियाओं में नए कर्मचारियों को भर्ती कर रही है। इसके लिए उसके पास वित्तीय वर्ष 2023 में 9000 कर्मचारियों की भर्ती की योजना है।

'द मिंट' से बात करते हुए [24]7.ai के भारत और अमेरिका के एसवीपी और एचआरडी हेड नीना नायर ने कहा कि सभी जानते हैं कि भारत में कई प्रतिभाएं हैं। यह अग्रणी है और लगातार फलफूल रहा है।

उन्होंने कहा, 'हम अपने लोगों में दृढ़ता से निवेश करते हैं और खासकर फ्रेशर्स को भी उभरने का मौका देते हैं ताकि वे आगे जाकर इंडस्ट्री में लीडर्स बन सकें। यह प्रमुख कारणों में से एक है कि हमारे यहां नौकरी छोड़ने की दर अन्य उद्योग की तुलना में काफी कम बनी हुई है। हम अपने कार्यबल में विविधता बढ़ाने को लेकर भी प्रतिबद्ध हैं।'

कंपनी ने कहा कि उसने पिछले साल अपने कारोबार की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत से 5000 लोगों को काम पर रखा था।

कंपनी ने कहा कि इसका उद्देश्य व्यक्तिगत और संतोषजनक ग्राहक अनुभव प्रदान करना है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मानवी श्रम और जानकारों के अनुभव से प्राप्त किया जा सकता है। कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक व्यवसायों और उपभोक्ता के बीच लेनदेन को सरल बनाती है।

कंपनी ने हाल ही में लास वेगास में सीसीडब्ल्यू एक्सीलेंस अवार्ड्स में 'बीपीओ ऑफ द ईयर' पुरस्कार हासिल किया। इसे दुनिया के सबसे बड़े ग्राहक इवेंट 'कस्टमर कॉन्टैक्ट वीक' की ओर से कंपनी को दिया गया।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?