लाइव न्यूज़ :

'एलेक्सा' की मदद से यूपी की इस लड़की ने कुछ ऐसा कर दिया, आनंद महिंद्रा हुए खुश और कर दिया जॉब ऑफर

By आकाश चौरसिया | Updated: April 7, 2024 13:43 IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती की रहने वाली लड़की ने छोटी बहन की जान बचाने के लिए अमजेन के इस प्रोडेक्ट का इस्तेमाल किया और इसकी मदद से उसने ऐसा कार्य किया कि आनंद महिंद्रा खुश हो गए। अब उन्होंने उसे जॉब ऑफर भी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बस्ती में घटी एक घटना बस्ती की इस लड़की ने दिमाग का ऐसा प्रयोग किया कि उद्योगपति खुश हो गए अब खुद आनंद महिंद्रा ने उसे कर दिया ये बड़ा ऑफर

नई दिल्ली:महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो के सामने आने पर उत्तर प्रदेश के बस्ती की रहने वाली निकिता को नौकरी देना का वादा कर दिया है। निकिता ने अपनी छोटी बहन की जान अमेजन के एआई 'एलेक्सा' का इस्तेमाल करके बचाई। उन्होंने इस समस्या पर तुरंत दिमाग का उचित उपयोग करने पर युवा लड़की को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि यह कहानी साबित करती है कि तकनीक हमेशा मानवीय सरलता को बढ़ावा देने वाली रहेगी। 

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पोस्ट में कहा, "उनकी त्वरित सोच असाधारण थी।" उन्होंने आगे कहा, "आजकल एक सवाल यह उठ रहा है कि हम तकनीकी दुनिया में प्रौद्योगिकी के गुलाम बनेंगे या उस पर राज करेंगे। इस युवा लड़की की कहानी यह दिलासा देती है कि प्रौद्योगिकी हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली रहेगी न कि हमें दुनिया में पीछा कर देगी"। 

उन्होंने आगे कहा कि लड़की ने जो प्रदर्शित किया, वह पूरी तरह से उसकी दुनिया में नेतृत्व की क्षमता को बढ़ाने वाला है। आनंद महिंद्रा ने आगे कहा कि अगर वह भविष्य में कॉरपोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है, तो मुझे उम्मीद है महिंद्रा राइज में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे। 

यह पूरा वाक्या 5 अप्रैल, उत्तर प्रदेश की बस्ती में घटित हुआ था, उस दौरान निकिता अपनी बड़ी बहन के घर पहुंची थी। फिर एक बंदर ने कमरे में एंट्री कर दी, तभी छोटी बच्ची से बंदर को भगाने के लिए एलेक्सा का इस्तेमाल कर कुत्ते की आवाज निकाली। इसके बाद बंदर डरकर भाग गया। 

निकिता ने सुनाई आपबीतीनिकिता ने बताया कि उस दिन कुछ गेस्ट आए थे और वो गेट बंद करना भूल गए, फिर उसी रास्ते से बंदर आया और किचन में घुंस गया, तब तक बच्ची भी पहुंच गई और वह डर के भागने लगी। इस दौरान मामा भी बुलाने लगे, तब आकर देखा कि बंदर किचन में पड़ा सामान इधर-उधर कर रहे थे। इसके बाद सभी डर गए और तभी निकिता की नजर एलेक्सा पर पड़ी और उसने कुत्ते की आवाज निकालने के लिए एलेक्सा से कहा और कुत्तों की आवाज सुनते नौ दो ग्यारह हो गए।

टॅग्स :आनंद महिंद्राMahindra & Mahindraमहिंद्राएसयूवीउत्तर प्रदेशBasti
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?