लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश को सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र बनाएंगे: राजीव चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:53 IST

Open in App

आगरा, 23 दिसंबर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक् और सूचना प्रोद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रेशखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाना है और राज्य को आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) केंद्र बनाया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के आगरा समेत सात शहरों के लिए नये इंटरनेट एक्सचेंज का लोकार्पण करते हुए उन्होंने यह बात कही।

चंद्रशेखर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सात नये इंटरनेट एक्सचेंज से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाना है। राज्य को आईटी केंद्र बनाया जायेगा।

इस मौके पर मौजूद केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री और आगरा के सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा कि इंटरनेट एक्सचेंज से इंटरनेट की गति बढ़ेगी। आईटी के क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा ऐप बनने से लोगों को रोजगार मिलेगा।

नये इंटरनेट एक्सचेंज खुलने से अब सात शहरों आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज के उपभोक्ताओं को बेहतर इंटरनेट सुविधा मिलेगी। अभी तक उत्तर प्रदेश में इंटरनेट एक्सचेंज नोएडा में ही था।

चंद्रशेखर ने कहा कि आगरा में आईटी पार्क शीघ्र बनेगा। आगरा को छोटा बेंगलुरु नहीं बल्कि बड़ा आगरा बनाया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम