लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में ई-कॉमर्स कंपनियों और रिटेल व्यापारियों के बीच भेदभाव आखिर क्यों: कांग्रेस नेता अजय माकन

By शीलेष शर्मा | Updated: April 19, 2020 07:32 IST

कांग्रेस नेता अजय माकन ने सरकार को याद दिलाया कि कृषि के बाद रिटेल सेक्टर जो छोटे व्यापार से चलता है और कुल रोज़गार का 20 फ़ीसदी रोज़गार यही क्षेत्र देता है, फिर भी सरकार का कोई ध्यान इस ओर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से अमेज़ॉन ,फ़िलिप कार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को सामान बेचने की सरकार द्वारा दी गयी छूट के बाद छोटे व्यापारियों में खासी नाराज़गी है।इन व्यापारियों को ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दैनिक उपयोग की ज़रूरी वस्तुओं के साथ-साथ दूसरी वस्तुओं की बिक्री की जो छूट दी गयी है उससे उन दुकानदारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो सरकार के लॉकडॉउन आदेश का पालन कर अपनी रोज़ी-रोटी को दांव पर लगा चुके हैं।

लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से अमेज़ॉन ,फ़िलिप कार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को सामान बेचने की सरकार द्वारा दी गयी छूट के बाद छोटे व्यापारियों में खासी नाराज़गी है। इन व्यापारियों को ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दैनिक उपयोग की ज़रूरी वस्तुओं के साथ-साथ दूसरी वस्तुओं की बिक्री की जो छूट दी गयी है उससे उन दुकानदारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो सरकार के लॉकडॉउन आदेश का पालन कर अपनी रोज़ी-रोटी को दांव पर लगा चुके हैं। 

उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल के आदेश में ई-कॉमर्स कंपनियों को यह इजाज़त दी थी। छोटे व्यापारियों की नाराज़गी का संज्ञान लेते हुये कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुये गृह मंत्रालय से यह स्पष्ट करने को कहा है कि आदेश संख्या 14 (V) -40 -3 /2020 -DM -I (A) के तहत ई-कॉमर्स कंपनियों को ऑनलाइन क्या-क्या उत्पाद बेचने की अनुमति होगी। 

कांग्रेस नेता अजय माकन ने सरकार को याद दिलाया कि कृषि के बाद रिटेल सेक्टर जो छोटे व्यापार से चलता है और कुल रोज़गार का 20 फ़ीसदी रोज़गार यही क्षेत्र देता है, फिर भी सरकार का कोई ध्यान इस ओर नहीं है। माकन ने उम्मीद जताई कि सरकार इस विसंगति को दूर करेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकांग्रेसअजय माकनमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम