लाइव न्यूज़ :

कौन हैं वृंदा मनोहर देसाई?, मुंबई में वस्त्रोद्योग आयुक्त नियुक्त

By सैयद मोबीन | Updated: January 5, 2026 18:58 IST

वर्ष 2003 में यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 80वां स्थान प्राप्त कर उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) में हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देरामदेवबाबा कमला नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री ली.सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में निदेशक (ब्रॉडकास्टिंग) के रूप में भी कार्य किया.वर्ष 2024 में उन्हें संयुक्त सचिव (फिल्म) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई.

नागपुर: आयकर विभाग (आईआरएस) के 2003 बैच की अधिकारी वृंदा मनोहर देसाई को भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तहत मुंबई में वस्त्रोद्योग आयुक्त नियुक्त किया गया है. सार्वजनिक सेवा में दो दशक से अधिक के अनुभव के बाद यह उनके करियर की एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है. नागपुर की रहने वाली वृंदा देसाई ने माउंट कार्मेल गर्ल्स हाईस्कूल और सोमलवार हाईस्कूल से शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में राज्य में 17वां स्थान हासिल किया था. इसके बाद उन्होंने रामदेवबाबा कमला नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री ली.

वर्ष 2003 में यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 80वां स्थान प्राप्त कर उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) में हुआ. एनएडीटी, नागपुर में 16 महीने के प्रशिक्षण के बाद उन्होंने नागपुर, मेरठ, आगरा, बरेली, वाराणसी, कानपुर और नई दिल्ली में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. प्रतिनियुक्ति के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में निदेशक (ब्रॉडकास्टिंग) के रूप में भी कार्य किया.

वर्ष 2024 में उन्हें संयुक्त सचिव (फिल्म) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई. हाल ही में वे विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत रहीं. वृंदा देसाई दिवंगत अधि. मनोहर देसाई और उषा देसाई की पुत्री हैं.

उनके पति गौरव दयाल 2004 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए), नवी मुंबई के अध्यक्ष हैं. नागपुर के लिए यह गर्व की बात है कि शहर की बेटी को राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है.

टॅग्स :मुंबईनागपुरसंघ लोक सेवा आयोगमहाराष्ट्रIAS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?