लाइव न्यूज़ :

कौन हैं सैम ऑल्टमैन? अब, माइक्रोसॉफ्ट की इस टीम को करेंगे ज्वाइन.. सत्या नडेला ने लगाई मुहर

By आकाश चौरसिया | Updated: November 20, 2023 15:12 IST

सत्या नडेला ने आगे बताया कि सैम के साथ उनके सहयोगी ग्रेग ब्रॉकमैन भी कंपनी में शामिल हो रहे हैं। दोनों ही एआई शोध टीम का हिस्सा होंगे। माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने कहा कि ओपनएआई के नए सीईओ के रूप में एमेट शियर की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा, "एमेट शियर और ओपनएआई की नई नेतृत्व टीम को जानने और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देसत्या नडेला ने कहा कि सैम के साथ उनके सहयोगी ग्रेग ब्रॉकमैन भी कंपनी में शामिल हो रहे हैंदोनों ही माइक्रोसॉफ्ट एआई शोध टीम का हिस्सा होंगेइस बात पर मुहर खुद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने लगाई है।

नई दिल्ली: हाल में ओपनएआई से सैम ऑल्टमैन को कंपनी ने सीईओ के पद से बर्खास्त किया है। इसके साथ ही अब ओपनएआई के फाउंडर सैम ऑल्टमेन माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन करने जा रहे हैं। इस बात पर मुहर खुद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने लगाई है। 

सत्या नडेला ने आगे बताया कि सैम के साथ उनके सहयोगी ग्रेग ब्रॉकमैन भी कंपनी में शामिल हो रहे हैं। दोनों ही एआई शोध टीम का हिस्सा होंगे। माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने कहा कि ओपनएआई के नए सीईओ के रूप में एमेट शियर की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा, "एमेट शियर और ओपनएआई की नई नेतृत्व टीम को जानने और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।"

ओपनएआई के पूर्व सीईओ, कौन हैं सैम ऑल्टमैन?सैम ऑल्टमैन कारोबारी हैं, सैम ऑल्टमैन एक उद्यमी हैं जो आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस की प्रगति और उस पर उन्नत विचारों के लिए जाने जाते हैं। आल्टमैन ने साल 2019 से 2023 तक ओपनएआई में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम किया है। 

ऑल्टमैन ने बहुत कम उम्र में ही कोड के बारे में जान लिया था और आठ साल की उम्र में मैकिंटोश कंप्यूटर को कोड करना और अलग करना सीख लिया। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के बाद, उन्होंने अपना खुद का मोबाइल एप लूपट विकसित कर दिया। इसके बाद उन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी और इसके बाद करियर के शीर्ष पर पहुंचे और ओपनएआई को ज्वाइन किया।  

 

माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले ओपनएआई से पहले, सैम ऑल्टमैन ने वर्ल्डकॉइन और वाई कॉम्बिनेटर जैसी कंपनियों का भी नेतृत्व किया था। यिशान वोंग के इस्तीफे के बाद ऑल्टमैन ने सिर्फ आठ दिनों के लिए रेडिट के सीईओ के रूप में भी कार्य किया।

उनकी ओपनएआई से बर्खास्तगी एकदम अचानक से हुई है, लेकिन बोर्ड ने सर्वसम्मति से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसी खबरें थीं कि ऑल्टमैन को बर्खास्त किए जाने के ठीक एक दिन बाद वापस लाया गया, लेकिन नडेला ने उनसे माइक्रोसॉफ्ट में एआई रिसर्च टीम का नेतृत्व करने के लिए संपर्क किया था।

टॅग्स :माइक्रोसॉफ्टसत्य नाडेलाअमेरिकाआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसचैटजीपीटी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी