लाइव न्यूज़ :

WHO IS Nakul Jain: कौन हैं नकुल जैन?, पेटीएम टीम से दिया इस्तीफा, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2025 13:09 IST

WHO IS Nakul Jain: कंपनी विकास को आगे बढ़ाने और अपने व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआपसी सहमति से तय तारीख से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उद्यमी के रूप में अपने सफर को आगे बढ़ाने का फैसला किया।एडीआई की अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WHO IS Nakul Jain:पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (पीपीएसएल) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नकुल जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड का स्वामित्व वन97 कम्युनिकेशंस के पास है, जिसने शेयर बाजार को दी सूचना में जानकारी दी। कंपनी सूचना के अनुसार, पीपीएसएल सक्रिय रूप से पद के लिए सही व्यक्ति की तलाश कर रही है और कुछ समय में नई नियुक्ति की घोषणा की जाएगी। इस बीच कंपनी विकास को आगे बढ़ाने और अपने व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी।

इसमें कहा गया, ‘‘ हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमारे पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (पीपीएसएल) ने हमें बताया है कि पीपीएसएल के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नकुल जैन ने 31 मार्च 2025 को कारोबारी समय समाप्त होने या उससे पहले आपसी सहमति से तय तारीख से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ’’

जैन ने एक उद्यमी के रूप में अपने सफर को आगे बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके कारण उन्होंने यह पद छोड़ने का मन बनाया। कंपनी सूचना में कहा गया, ‘‘ जैसा कि 28 अगस्त 2024 को सूचित किया गया था पीपीएसएल को भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग से 27 अगस्त 2024 को पत्र के माध्यम से कंपनी से पीपीएसएल में ‘डाउनस्ट्रीम’ निवेश के लिए मंजूरी मिल गई।

इसमें कहा गया, एडीआई की अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आवेदन की स्वीकृति मिलने तक पीपीएसएल अपने मौजूदा ऑनलाइन व्यापारियों को भुगतान एकत्रीकरण सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगी। 

टॅग्स :Paytm Payments Services Ltd.पेटीएमPaytm
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?