लाइव न्यूज़ :

Personal Computer Manufacturer HP: एप्पल की वरिष्ठ अधिकारी को एचपी ने भारतीय कारोबार प्रमुख नियुक्त, जानें कौन हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2023 15:07 IST

Personal Computer Manufacturer HP: एप्पल की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी इप्सिता दासगुप्ता को अपने भारतीय कारोबार का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल के मुख्यालय में एप्पल सर्विसेज की वरिष्ठ निदेशक (विपणन) के रूप में कार्यरत थीं।30 अक्टूबर को एचपी के साथ जुड़ेंगी।इप्सिता का स्वागत करते हुए रोमांचित हूं।

Personal Computer Manufacturer HP: पर्सनल कम्प्यूटर विनिर्माता एचपी ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी इप्सिता दासगुप्ता को अपने भारतीय कारोबार का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “दासगुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में एचपी की रणनीति और लाभ-हानि से जुड़े सभी पहलुओं को देखेंगी।” इससे पहले दासगुप्ता एप्पल के मुख्यालय में एप्पल सर्विसेज की वरिष्ठ निदेशक (विपणन) के रूप में कार्यरत थीं।

बयान के मुताबिक, दासगुप्ता 30 अक्टूबर को एचपी के साथ जुड़ेंगी और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी डेविड मैकक्वेरी के अधीन काम करेंगी। मैकक्वेरी ने कहा, “भारत एचपी के लिए एक प्रमुख वृद्धि क्षेत्र है और मैं इस गतिशील बाजार में अपनी रफ्तार को जारी रखने के लिए इप्सिता का स्वागत करते हुए रोमांचित हूं।”

विभिन्न उद्योगों में 24 वर्षों का अंतर्राष्ट्रीय परिचालन अनुभव रखने वालीं दासगुप्ता ने कहा, “मैं एचपी इंडिया मार्केट के प्रबंध निदेशक की भूमिका निभाने के लिए रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं और इस बाजार में अपनी क्षमता से काम करने के लिए प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने को उत्सुक हूं।”

टॅग्स :एचपीएप्पलआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?