लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक समीक्षा: सेंसेक्स 36,000 के पार, भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आने का अनुमान

By IANS | Updated: January 27, 2018 10:54 IST

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपनी विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट 2018 और 2019 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2018 और 2019 में 3.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

Open in App

बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी ने नई ऊंचाईयां छुई और सेंसेक्स पहली बार 36,000 के और निफ्टी 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर बंद हुआ। शेयर बाजारों की इस तेजी में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की उस रिपोर्ट का प्रमुख योगदान रहा, जिसमें वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आने का अनुमान लगाया गया है। आईएमएफ ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़नेवाली अर्थव्यवस्था होगी।

शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के दिन छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहे। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 538.86 अंकों या 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 36,050.44 पर तथा निफ्टी 174.95 अंकों या 1.61 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 11,069.65 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.43 फीसदी तथा स्मॉलकैप सूचकांक में 0.59 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

सोमवार को सेंसेक्स में 286.43 अंकों या 0.81 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 35,798.01 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 341.97 अंकों या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 36,139.98 पर बंद हुआ। बुधवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स की 21.66 अंकों या 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 36,161.64 पर बंद हुआ। गुरुवार को निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स 111.20 अंकों या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 36,050.44 पर बंद हुआ। 

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - डॉ. रेड्डी (0.66 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.33 फीसदी), यस बैंक (4.06 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.34 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.71 फीसदी), कोटक महिंद्रा बैंक (2.97 फीसदी), एक्सिस बैंक (3.98 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (3.79 फीसदी), ओएनजीसी (7.57 फीसदी), एलएंडटी (2.99 फीसदी), इंफोसिस (2.41 फीसदी), टीसीएस (5.52 फीसदी), कोल इंडिया (5.34 फीसदी), बजाज ऑटो (2.97 फीसदी) और आईटीसी (2.56 फीसदी)। 

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - भारती एयरटेल (9.07 फीसदी), विप्रो (5.02 फीसदी), एशियन पेंट्स (3.66 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.11 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.59 फीसदी) और मारुति सुजुकी इंडिया (0.59 फीसदी)।

इस दौरान, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपनी विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट 2018 और 2019 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2018 और 2019 में 3.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है, जोकि इसके अक्टूबर में जारी पिछले अपडेट से 0.2 फीसदी अधिक है।

आईएमएफ ने अपने जनवरी के अपडेट में कहा कि भारत की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2018-19 में 7.4 फीसदी रहेगी, जबकि पहले के अनुमान में इसे 6.7 फीसदी बताया गया था और वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की वृद्धि दर 7.8 फीसदी रहेगी। 

टॅग्स :सेंसेक्सभारतीय अर्थव्यवस्थामनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित