लाइव न्यूज़ :

हमें सुनिश्चित करना चाहिए की चक्रवात के दौरान जनहानि न हो: गोयल

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि सभी हितधारकों द्वारा मिलकर काम करने से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि चक्रवता यास से कोई भी जनहानि न हो।

उन्होंने कहा कि चक्रवात के बाद एक व्यवस्थित योजना के तहत राहत और पुनर्वास उपायों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं।

गोयल ने चक्रवात यास की तैयारियों पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए कहा, ‘‘हमें पूरी तरह से सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई जनहानि न हो। केंद्र और राज्य सरकारों तथा उद्योग के प्रतिभागियों के सामूहिक प्रयास से ऐसा किया जा सकता है।’’

इससे पहले ताउते से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्री ने बिजली और संचार सुविधाओं में भी न्यूनतम बाधा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि काम को कुशलतापूर्वक करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे ने दुर्घटना राहत ट्रेनों, चिकित्सा राहत वैन और टॉवर वैगन जैसे बचाव उपकरणों को तैयार रखा है। हम सभी को छोटे उद्योगों की रक्षा के लिए काम करना चाहिए और बड़े उद्योगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपूर्तिकर्ताओं को सभी आवश्यक सहायता दी जाए।’’

गोयल ने कहा कि चक्रवात के गुजरते ही ऑक्सीजन संयंत्र और ऑक्सीजन एक्सप्रेस अस्पतालों की सेवा करना शुरू कर देंगे।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में कोई चुनौती नहीं है, लेकिन चक्रवात के कारण बिजली आपूर्ति के मोर्चे पर चुनौती खड़ी हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राज्य खुद को उसी के अनुसार तैयार कर रहे हैं’’

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस स्थिति में विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय महत्वपूर्ण है।

बैठक में मौसम विभाग के अधिकारियों, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों के अलावा उद्योग के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम