लाइव न्यूज़ :

58 करोड़ रुपये में खरीदा?, हल्दिया में केएस ऑयल लिमिटेड की बंद पड़ी खाद्य तेल रिफाइनरी को हलदर वेंचर लिमिटेड ने खरीदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2025 11:03 IST

कोलकाता की कंपनी एचवीएल के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) से मंजूरी मिलने के बाद 28 मार्च को संपत्ति का भौतिक कब्जा ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन महीने के भीतर परिचालन फिर से शुरू करने की योजना बना रही है।राजस्व में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि होने की उम्मीद है।बीरभूम जिले में इसके मौजूदा संयंत्र की तुलना में पांच गुना अधिक है।

कोलकाताः कृषि कंपनी हलदर वेंचर लिमिटेड (एचवीएल) ने हल्दिया में केएस ऑयल लिमिटेड की बंद पड़ी खाद्य तेल रिफाइनरी इकाई को 58 करोड़ रुपये में खरीदा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कर्ज समस्या के कारण केएस ऑयल परिसमापन के दौर से गुजर रही थी। कोलकाता की कंपनी एचवीएल के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) से मंजूरी मिलने के बाद 28 मार्च को संपत्ति का भौतिक कब्जा ले लिया है और वह तीन महीने के भीतर परिचालन फिर से शुरू करने की योजना बना रही है।

हलदर वेंचर के प्रबंध निदेशक केशव कुमार हलदर ने कहा, ‘‘अधिग्रहण की लागत 58 करोड़ रुपये है और हमारा लक्ष्य तीन महीने के भीतर संयंत्र को चालू करना है। हालांकि, इकाई के पूर्ण रूप से पुनरुद्धार में एक साल लगेगा।’’ अधिकारियों ने संकेत दिया कि खाद्य तेल इकाई को बढ़ाने और आधुनिक बनाने के लिए विभिन्न चरणों में इतनी ही राशि लगाई जा सकती है।

इस इकाई से 500 लोगों को रोजगार मिल सकता है। इस अधिग्रहण से इस चावल उत्पादक कंपनी को हल्दिया बंदरगाह पर खाद्य तेल शोधन सुविधा का नियंत्रण प्राप्त होगा, जिसकी भौतिक और रासायनिक शोधन के लिए 500 टन प्रति दिन (टीपीडी) की क्षमता है - जो बीरभूम जिले में इसके मौजूदा संयंत्र की तुलना में पांच गुना अधिक है। एचवीएल के एक अधिकारी ने कहा कि इस रणनीतिक विस्तार से वार्षिक राजस्व में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि होने की उम्मीद है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो