लाइव न्यूज़ :

Watch Parliament Monsoon Session LIVE: 'प्याज का दाम कम करो...', प्रसून बनर्जी, महुआ माझी ने प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2024 11:28 IST

Watch Parliament Monsoon Session LIVE: 

Open in App
ठळक मुद्देWatch Parliament Monsoon Session LIVE:  Watch Parliament Monsoon Session LIVE:  Watch Parliament Monsoon Session LIVE: 

Watch Parliament Monsoon Session LIVE: मंहगाई को लेकर जनता परेशान हैं। इस बीच संसद में विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया और सब्जी की माला पहनकर संसद पहुंचे। विपक्ष के विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों ने संसद के बाहर प्याज और अन्य सब्जियों की कीमत में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप सांसद प्याज की माला भी पहने और 'प्याज का दाम कम करो...' का नारा लगाते दिखे। विपक्षी गठबंधन ‘ इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ’ (‘ इंडिया’) के विभिन्न घटक दलों के कई सदस्य बृहस्पतिवार को प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे और किसानों के लिए फसल का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने की मांग की। विपक्षी दल सरकार से लगातार यह मांग कर रहे हैं कि किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी जाए।

तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘किसान को एमएसपी दो’ और ‘किसानों से अन्याय बंद करो’ के नारे भी लगाए। तृणमूल सांसद प्रसून बनर्जी, झामुमो सांसद महुआ माझी और कई अन्य सांसदों ने प्याज की माला पहन रखी थी।

शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘तेदेपा और जदयू को ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ दिया गया है, लेकिन किसानों को एमएसपी नहीं दी जा रही है। हम किसानों के लिए एमएसपी की मांग उठा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने किसानों के लिए प्यााज के निर्यात पर रोक लगा रखी है जिसे खत्म किया जाना चाहिए।

टॅग्स :संसद बजट सत्रटीएमसीमुद्रास्फीतिप्याज प्राइस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम