लाइव न्यूज़ :

Vodafone Idea Rs 18000 crore FPO: वोडाफोन आइडिया ₹10-11 प्राइस बैंड पर ₹18000 करोड़ का एफपीओ लॉन्च करेगी, जानें कब से शुरू

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 12, 2024 16:34 IST

Vodafone Idea Rs 18000 crore FPO: दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने 18,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे 12 अप्रैल 2024 को हुई अपनी बैठक में एफपीओ जारी करने के लिए मूल्य दायरे को मंजूरी दे दी।15 अप्रैल से शुरू होकर बोली बंद होने की तारीख तक पूरे भारत के विभिन्न शहरों में रोड शो शुरू करेगी।निवेशकों और विश्लेषकों के साथ बातचीत करेगी।

Vodafone Idea Rs 18000 crore FPO: वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को ₹10-11 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर अपने ₹18,000 करोड़ के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) की घोषणा की। भारत के तीसरे सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाता ने बीएसई को नोटिस में कहा कि एफपीओ 18 अप्रैल को खुलकर 22 अप्रैल को बंद होगा। इसकी न्यूनतम कीमत 10 रुपये और अधिकतम सीमा 11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित की गई है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 11 अप्रैल 2024 को हुई अपनी बैठक में 18,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को मंजूरी दे दी।

कंपनी के अनुसार, ‘‘ पूंजी जुटाने वाली समिति ने आज यानी 12 अप्रैल 2024 को हुई अपनी बैठक में एफपीओ जारी करने के लिए मूल्य दायरे को मंजूरी दे दी।’’ वोडाफोन आइडिया 15 अप्रैल से शुरू होकर बोली बंद होने की तारीख तक पूरे भारत के विभिन्न शहरों में रोड शो शुरू करेगी और निवेशकों और विश्लेषकों के साथ बातचीत करेगी।

 

टॅग्स :Vodafone Ideashare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम