लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन पर 2.15 लाख करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ा, निजात पाने के लिए कंपनी जारी कर सकती है 'राइट इश्यू'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2024 17:58 IST

उद्योगपति एवं आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने नकदी संकट से जूझ रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को लेकर समूह की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन पर करीब 2.15 लाख कर्ज चढ़ाअब कंपनी इस योजना के तहत प्लान कर रही हैवोडाफोन की ओर से बताया गया कि कंपनी 27 फरवरी को करेगी बैठक

Vodafone: दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल की 27 फरवरी को बैठक होगी। बैठक में पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल राइट इश्यू, सार्वजनिक पेशकश, तरजीही आवंटन, निजी नियोजन, पात्र संस्थागत नियोजन या अन्य स्वीकृत तरीके से एक या अधिक किस्तों में कोष जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। कंपनी ने कहा, "वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल की 27 फरवरी, 2024 को बैठक होगी। बैठक में एक या अधिक किस्तों में पूंजी जुटाने के विभिन्न माध्यमों पर विचार किया जाएगा।" 

उद्योगपति एवं आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने नकदी संकट से जूझ रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को लेकर समूह की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को जोड़ने के प्रयास जारी हैं। यह पूछे जाने पर कि ऐसे निवेशकों को कब तक जोड़ा जा सकता है, बिड़ला ने मीडिया से कहा, "हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए कोई समय सीमा नहीं बता सकते।" 

वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में कम होकर 6,986 करोड़ रुपए रहा है। इस दौरान प्रति ग्राहक औसत कमाई में भी सुधार हुआ है। कंपनी को एक साल पहले इसी तिमाही में 7,990 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। 

वोडाफोन भारतीय शेयर बाजार से ही नहीं, अमेरिकी डिपोजिटरी रिसिप्ट के जरिए भी शेयर इकट्ठा करेगी और विदेशी बॉन्ड के जरिए भी राशि एकत्र करने की पूरी कोशिश के लिए बैठक करने जा रही है।

वोडाफोन दिसंबर तक कुल कर्ज 2.15 लाख करोड़ रुपए का हो गया है, इसमें से स्पेकटर्म पेमेंट से भी जुड़ा 1.38 लाख करोड़ रुपए, एजीआर के लिए भी सरकार से कंपनी का 69,020 करोड़ रुपए कर्ज है। वहीं, दूसरी तरफ इस राशि में कंपनी को बैंक को 6,050 करोड़ रुपए तक उधारी है और इसके अलावा वित्तीय संस्थानों से भी जुड़ा 1,660 करोड़ रुपए का कर्ज बचा हुआ है।

इस तरह जुटाएगी 'धन'वोडाफोन राइट इश्यू, आईपीओ से द्वितीयक बाजार के जरिए धन जुटा सकती है। इसके साथ कंपनी शेयरों की लिस्टिंग पर भी विचार कर सकती है। 

टॅग्स :वोडाफ़ोनअमेरिकाBankशेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?