लाइव न्यूज़ :

जुलाई के अंत तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा वेदांता का 1,980 मेगावॉट का तलवंडी साबो संयंत्र

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई वेदांता की अनुषंगी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) ने शनिवार को कहा कि पंजाब के मन्सा जिले में स्थित उसके 1,980 मेगावॉट उत्पादन क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र की तीनों इकाइयां इस महीने के अंत तक चालू हो जाएंगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि टीएसपीएल के इंजीनियर एक तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

वेदांता ने कहा, "कलपुर्जे पहले से चीन से आ गए हैं और एक दिन के अंदर संयंत्र पहुंच जाएंगे। पीएसपीसीएल के सीएमडी की वजह से इसे सीमा शुल्क विभाग से जल्दी मंजूरी मिल गयी। अगले हफ्ते तक दो इकाइयों के और इस महीने के अंत तक तीनों ही इकाइयों के चालू हो जाने की उम्मीद है।"

उसने कहा कि मार्च में खराब हुई संयंत्र की 660 मेगावॉट की पहली इकाई में अभूतपूर्व गड़बड़ी हुई थी।

कंपनी ने कहा, "पीएसपीसीएल (पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड) को इसकी जानकारी दी गयी और उन्होंने जल्द उत्पादन बहाल करने में मदद की। आमतौर पर इस तरह की तकनीकी खराबी को ठीक करने में करीब एक साल का समय लग जाता है। लेकिन टीएसपीएल ने कई गुना राशि खर्च करके यह सुनिश्चित किया कि कलपुर्जे तीन से चार महीने के समय में यहां आ जाएं।"

बढ़ती गर्मी के बीच पंजाब में इस समय बिजली की अभूतपूर्व कमी की वजह से शहरी और ग्रामीण इलाकों में अनिर्धारित रूप से बिजली गुल हो रही है।

बिजली संकट से निपटने के उपायों के तहत पीएसपीसीएल ने पहले ही रोलिंग मिल और इंडक्शन फर्नेस सहित कई उद्योगों के लिए विद्युत आपूर्ति में कटौती कर दी है। ऐसा 11 जुलाई तक के लिए किया गया है।

इसके अलावा राज्य सरकार पहले ही सरकारी कार्यालयों को 10 जुलाई तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक काम करने का निर्देश दे चुकी है। उन्हें एयर कंडीशनर का इस्तेमाल न करने को भी कहा गया है।

टीएसपीएल ने कहा कि वह राज्य के मौजूदा बिजली संकट से पूरी तरफ वाकिफ है और इससे निपटने में सरकार एवं पंजाब के लोगों की मदद करने की खातिर कड़ी मेहनत कर रही है ताकि जल्द से जल्द इस दिक्कत को ठीक कर लिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

क्रिकेटपैट कमिंस नहीं ईशान किशन ही करे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी?, संजय बांगड़ ने कहा- युवा खिलाड़ी बल्ले से साथ भी कर रहा कमाल?

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट